Thursday, June 11

This slideshow requires JavaScript.

जयपुर: SKIT कॉलेज को RDX से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को मिला डरावना ईमेल

जयपुर: राजधानी जयपुर में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल ने छात्रों और कर्मचारियों के होश उड़ा दिए। स्वामी केशवानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SKIT) के प्रिंसिपल को भेजे गए ईमेल में कॉलेज को RDX बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

This slideshow requires JavaScript.

सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गईं और परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

धमकी का सिलसिला जारी

राजस्थान में सार्वजनिक और शैक्षणिक संस्थानों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट और जयपुर के मॉर्डन स्कूल को भी धमकी मिली थी। SKIT कॉलेज में सुबह अचानक ईमेल आने से हड़कंप मच गया। ईमेल में यह दावा किया गया था कि कॉलेज परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं।

प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई

कॉलेज प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया और छात्रों व स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए।

हालांकि, अब तक धमकी देने वाले की पहचान नहीं हो पाई है और जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Reply