Friday, May 15

This slideshow requires JavaScript.

शादी के 17 दिन बाद दुल्हन प्रेग्नेंट निकली, परेशान दूल्हे ने पुलिस में दी शिकायत

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शादी के महज 17 दिन बाद दुल्हन 11 हफ्ते की गर्भवती पाई गई। यह खबर सुनते ही दूल्हा और ससुराल के लोग हैरान रह गए। युवक ने अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया और ससुराल पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

This slideshow requires JavaScript.

घटना का विवरण

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। युवक की शादी 28 जनवरी 2026 को संभल जिले की युवती से हुई थी। मंगनी और विवाह की सारी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी हुई थीं।

शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन ने पेट दर्द की शिकायत शुरू कर दी। शुरुआती दिनों में सब सामान्य रहा, लेकिन करीब एक हफ्ते बाद दूल्हे ने उसे निजी डॉक्टर के पास ले जाकर जांच करवाई।

डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पता चला कि दुल्हन 11 हफ्ते एक दिन की गर्भवती है। यह सुनकर परिवार में तनाव और हड़कंप मच गया। युवक ने बताया कि शादी से पहले दुल्हन का किसी अन्य युवक के साथ संबंध था, और इसी वजह से वह गर्भवती हुई थी।

पुलिस में शिकायत

युवक ने डिडौली कोतवाली में ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि शिकायत मिल गई है और मामले की जांच जारी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग हैरानी जता रहे हैं

Leave a Reply