आपकी लिखावट और एक्सरसाइज पर नजर रखेगा AI, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में दिखी नई तकनीकें
नई दिल्ली, 19 फरवरी 2026: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में इस बार कई ऐसी इनोवेशन पेश की गईं, जो आम जिंदगी में सीधे काम आ सकती हैं। यहां हेल्थ-टेक, इंडस्ट्रियल सुरक्षा और ऑटोनॉमस डिलीवरी के क्षेत्र में AI आधारित उपकरणों ने सबका ध्यान खींचा।
लिखावट से पढ़ेगा आपका मस्तिष्क
Prisma AI का दावा है कि उसकी तकनीक आपकी लिखावट का विश्लेषण करके आपके व्यवहार, मानसिक तनाव और व्यक्तित्व का अंदाजा लगा सकती है। कंपनी के अनुसार लिखावट सिर्फ शब्दों का माध्यम नहीं है, बल्कि मस्तिष्क की न्यूरोलॉजिकल अभिव्यक्ति है। ब्रेन-ड्रिवन मोटर एक्टिविटी के माध्यम से बने पैटर्न — जैसे स्लैंट, प्रेशर, स्पेसिंग और लेटर फॉर्मेशन — का विश्लेषण कर GrySENSE नामक टूल व्यक्ति की भावनात्मक स्थिति, स्ट्रेस, आत्मविश्वास, लीडरशिप प्रवृत्ति, मानसिक थकान और फोकस की जानकारी देता है। यह सर्विस फिलहाल उद्यमियों, प्रोफेशनल्स, छात्रों और ...










