शाजापुर: बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही खुली पोल, टाटपट्टी पर बैठकर हिंदी का पेपर हल करते रहे बच्चे
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आई। ग्राम पिपलिया गोपाल स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा के दौरान छत से पानी टपकने लगा और 144 छात्रों को टाटपट्टी पर बैठकर हिंदी का पेपर हल करना पड़ा।
क्या हुआ पूरी घटना?
परीक्षा शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। बारिश के कारण परीक्षा कक्ष की छत से पानी टपकने लगा। बच्चों के कपड़े भीग गए, लेकिन उन्हें परीक्षा जारी रखनी पड़ी। स्कूल स्टाफ ने बाल्टी और मग रखकर पानी फैलने से रोकने की कोशिश की, लेकिन फर्श और टाटपट्टी गीली हो गई।
याद रहे कि यह वही स्कूल है जो तीन दिन पहले बच्चों से शौचालय साफ कराने के विवाद में भी चर्चा में आया था।
शुजालपुर क्षेत्र में भी बदहाल स्थिति
शुजालपुर विकासखंड के ग्राम भीलखेड़ी में फर्नीचर न होने की वजह से छात्र...










