शिखर धवन का दिल्ली वाला आलीशान घर, शाही फर्नीचर और ट्रॉफियों से सजी दीवारें
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन अब अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिटायरमेंट के बाद भी उनकी लाइफस्टाइल चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में शिखर ने दिल्ली में करोड़ों का अपार्टमेंट खरीदा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में न सिर्फ उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाई देती है, बल्कि घर को क्लासी और मॉडर्न तरीके से सजाने के लिए भी प्रेरणा मिलती है। आइए देखें शिखर धवन के घर का टूर:
लिविंग एरिया:बड़े और स्पेशियस लिविंग रूम में आइवरी और नारंगी रंग की आर्मचेयर, कलरफुल कुशन वाले क्रीम सोफे और बीच में डार्क कलर की कॉफी टेबल रखी गई है। प्रिंटेड फ्लोरल ग्रे ओटोमन और मैचिंग कुर्सियाँ इस एरिया को और आकर्षक बनाती हैं। दीवारों पर वर्टिकल फ्रेम में पेंटिंग्स और सजावटी फूलदान नजर आते हैं।
डाइनिंग एरिया:लिविंग रूम के सामने ही डाइनिंग टेबल है, जो मे...










