Friday, May 29

This slideshow requires JavaScript.

तेजस्वी यादव का हमला: ‘चुनाव में बिहार आएंगे, बदनाम कर चले जाएंगे’, मोदी-नीतीश सरकार पर निशाना

पटना: बिहार में हाल के दिनों में महिलाओं और मासूम बच्चियों के साथ घटित अपराधों ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पर राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार पर तीखा हमला बोला है।

This slideshow requires JavaScript.

रेप की 14 घटनाओं की सूची जारी

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर हाल की रेप घटनाओं की 14 मामलों की सूची जारी की और केंद्र व राज्य सरकार पर जवाब मांगा। उन्होंने लिखा कि:
“मोदी-नीतीश सरकार के कर कमलों से निर्मित कथित रामराज्य में प्रतिदिन ऐसी ऐसी वीभत्स घटनाएं हो रही हैं कि मीडिया को भी बताने में मशक्कत करनी पड़ रही है। 1.5 साल की मासूम बच्ची से लेकर 11 साल की सैकड़ों बच्चियों के साथ बलात्कार हुए हैं।”

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तीखा तंज

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के आगामी बिहार दौरों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा:
“मोदी जी अब चुनावों में आएंगे और बिहार को बदनाम कर चले जाएंगे। चंद दिनों में घटित इन वीभत्स घटनाओं पर उनकी मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि अपराधियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है।”

सूची में शामिल कुछ घटनाएं

  • सहरसा: डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने की हैवानियत।

  • किशनगंज: छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म।

  • दरभंगा: बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या।

  • पटना: महिला से रेप की कोशिश और विरोध करने पर पति की पिटाई।

  • सारण: नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप)।

  • भागलपुर: दुष्कर्म व हत्या मामले में न्याय के लिए भटकती पीड़िता की मां।

  • लखीसराय: आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी।

  • भोजपुर: यूपी की डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म।

  • शेखपुरा: स्कूल जा रही आठ साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म।

  • बिहटा: चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म।

  • नवादा: दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या।

  • मुंगेर (तारापुर): मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म।

  • नवादा: एक अन्य युवती के साथ दरिंदगी।

  • बेगूसराय: किशोरी के साथ दुष्कर्म।

तेजस्वी यादव का आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में अपराध चरम सीमा पर है और यह इसलिए है क्योंकि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने सवाल किया कि “इस लिस्ट पर निकम्मी सरकार के बयान बहादुर जवाब दें?”

तेजस्वी यादव का यह हमला बिहार की कानून-व्यवस्था पर केंद्र व राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाता है और आगामी चुनावी माहौल में सियासी बहस को और गरमा सकता है।

Leave a Reply