धनखड़–राधाकृष्णन की मुलाकात पर सन्नाटा न उपराष्ट्रपति कार्यालय से बयान, न तस्वीर जारी — राजनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चा
नई दिल्ली।पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात करने उपराष्ट्रपति भवन पहुंचे। राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली औपचारिक भेंट थी। मुलाकात भले ही ‘शिष्टाचार’ बताई जा रही हो, लेकिन उपराष्ट्रपति कार्यालय की चुप्पी ने राजनीतिक हलकों में अटकलें बढ़ा दी हैं।
मुलाकात के बाद कार्यालय की ओर से न तो कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया और न ही तस्वीरें साझा की गईं। आम तौर पर उच्च पदों से जुड़ी ऐसी मुलाकातों के बाद औपचारिक प्रतिक्रिया जारी की जाती है, लेकिन इस बार ऐसा न होना कई सवाल खड़े कर रहा है।
इस्तीफे के बाद पहली औपचारिक बातचीत
जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद हुए चुनाव में सी. पी. राधाकृष्णन ने जीत हासिल कर उपराष्ट्रपति पद संभाला।धनखड़ आखिरी बार सितंब...










