भारत वाला राफेल चाहिए! यूक्रेन–फ्रांस की ऐतिहासिक डील, जिसे पाकिस्तान पर कहर बनकर बरसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाले राफेल ने साबित किया दम
नई दिल्ली। रूस के हमलों से जूझ रहे यूक्रेन ने अपनी वायु क्षमता को मजबूत करने के लिए फ्रांस के साथ एक बड़ा रक्षा समझौता किया है। इस समझौते के तहत यूक्रेन अगले 10 वर्षों में 100 डसॉल्ट राफेल F4 मल्टी-रोल फाइटर जेट खरीदेगा। यह वही राफेल है जिसकी मारक क्षमता भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान पर पूरी दुनिया देख चुकी है।
यह समझौता स्वीडन से 150 ग्रिपेन E विमान खरीदने की संभावित प्लानिंग के खुलासे के कुछ ही दिनों बाद हुआ है—जो स्पष्ट संकेत है कि यूक्रेन पश्चिमी देशों की उन्नततम सैन्य तकनीक को अपने हथियारागार में शामिल करने के लिए बेहद आक्रामक रणनीति अपना रहा है।
जेलेंस्की बोले—“यह हमारी सबसे बड़ी एयर डिफेंस क्षमता बनेगी”
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पेरिस के पास स्थित विलाकोब्ले एयरबेस में आशय पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा...










