कनाडा ने खोला नागरिकता का रास्ता: विदेश में जन्मे बच्चों को मिलेगी अधिकारिक नागरिकता
भारतीय प्रवासियों के लिए खुशखबरी, बिल C-3 लागू
कनाडा ने अपने नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब विदेश में पैदा हुए या गोद लिए गए बच्चों को भी कनाडाई नागरिकता हासिल करने का रास्ता खुल गया है। यह कदम भारतीय प्रवासियों और उनके परिवारों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा।
कनाडा सरकार ने बिल C-3 को 15 दिसंबर से लागू कर दिया है। इस कानून के तहत अब फर्स्ट-जेनरेशन की सीमा या पुराने नियमों के कारण नागरिकता से वंचित किए गए योग्य व्यक्ति अपने आप कनाडाई नागरिक मान्य होंगे। इसके साथ ही यह बिल योग्य व्यक्तियों को नागरिकता प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने का अधिकार भी देता है।
नए नियमों से क्या बदलाव आएगा?
नए नियम के अनुसार, यदि कनाडाई माता-पिता विदेश में रहते हुए या गोद लिए गए बच्चों के माता-पिता हैं, तो अब उनके बच्चों को भी कनाडाई नागरिकता दी जा सकेगी। हालांकि इसके लिए शर्त यह है क...










