ट्रंप ने जारी किया विवादित नक्शा, कनाडा, वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को बताया अमेरिका का हिस्सा फ्रांसीसी राष्ट्रपति की निजी चैट सार्वजनिक कर कूटनीति की मर्यादा तोड़ी
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक नया मानचित्र साझा किया है, जिसमें कनाडा, वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा दर्शाया गया है। इस कदम को अंतरराष्ट्रीय नियमों और कूटनीतिक मर्यादाओं के खुले उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है।
ट्रंप पहले भी कई बार कनाडा को अमेरिका का “51वां राज्य” बता चुके हैं। अब नक्शे में उसे सीधे अमेरिकी भूभाग के रूप में दिखाना, कनाडा के मौजूदा प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के हालिया चीन दौरे से उनकी नाराज़गी को दर्शाता है। कार्नी ने बीजिंग में चीन के साथ रिश्तों को दोबारा मज़बूत करने की घोषणा की थी, जिसे वॉशिंगटन में संदेह की नज़र से देखा जा रहा है।
टैरिफ से दबाव, नए साझेदार तलाश रहा कनाडा
राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद ट्रंप ने कनाडा पर भारी टैरिफ लगा...










