अली खामेनेई सिर्फ नाम के सुप्रीम लीडर? ईरान में IRGC ने प्रदर्शन दबाकर सत्ता पर कसा शिकंजा
तेहरान। ईरान में इस महीने भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिले, जिसमें हजारों लोग सड़कों पर उतरकर सत्ता परिवर्तन की मांग कर रहे थे। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई फिलहाल ईरानी सत्ता का प्रमुख चेहरा हैं, लेकिन हालिया घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि असली ताकत इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हाथ में है।
फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC ने प्रदर्शन दबाने में निर्णायक भूमिका निभाई और इस दौरान राजनीतिक, सैन्य और आर्थिक क्षेत्रों में अपनी पकड़ और मजबूत की। 1979 में ईरानी इस्लामिक क्रांति के बाद गठित IRGC शुरुआत में एक सैन्य बल था, लेकिन अब यह संगठन प्रशासनिक, आर्थिक और रणनीतिक फैसलों में भी अहम भूमिका निभाता है।
IRGC के पास अपनी थल सेना, नौसेना और वायु सेना के डिवीजन के साथ-साथ शक्तिशाली खुफिया विंग भी है। इसके पूर्व कमांडर अब संसद, सरकारी संस्थाओं, महत्वपूर्ण उद्योगों औ...










