अमेरिकी हमले पर तत्काल जवाब की चेतावनी, ईरान ने एयरक्राफ्ट कैरियर डुबोने की दी धमकी
तेहरान: ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उस पर कोई भी सैन्य हमला किया गया तो उसका जवाब तुरंत और निर्णायक रूप से दिया जाएगा। ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसके बैलिस्टिक और उन्नत मिसाइल अमेरिकी सैन्य ठिकानों और एयरक्राफ्ट कैरियर को निशाना बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि “तेहरान के लिए समय समाप्त हो रहा है।” वहीं, यूरोपीय संघ ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
ईरान की प्रतिक्रिया सीमित नहीं होगी: सैन्य प्रवक्ता
ईरान के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमिनिया ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि यदि अमेरिका यह समझता है कि वह सीमित सैन्य कार्रवाई कर सकता है और फिर कुछ घंटों...










