डोनाल्ड ट्रंप की रणनीति: क्या अमेरिका ग्रीनलैंड पर करेगा कब्जा?
नई दिल्ली (अवधेश कुमार):
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से खुलकर कहते रहे हैं कि वे ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं। यह क्षेत्र डेनमार्क का सेल्फ-रूलिंग इलाका है, लेकिन ट्रंप ने हाल ही में डेनमार्क और यूरोपीय सहयोगियों को सीधे तौर पर चेतावनी दी है।
विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप बिना योजना और रणनीति के कोई कदम नहीं उठाते। जब 20 जनवरी, 2025 को उन्होंने राष्ट्रपति पद संभाला, तब उनके कई बयान हल्के में लिए गए और मजाक का विषय बने। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि उनके बयानों को नजरअंदाज करना खतरनाक होगा।
ग्रीनलैंड पर नजर:
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका लाने के बाद, विशेषज्ञ मान रहे हैं कि ग्रीनलैंड पर अमेरिकी प्रभाव बढ़ना लगभग तय है। यदि ट्रंप ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल कर लेते हैं, तो आर्कटिक क्षेत्र में अमेरिका का सामरिक और खनिज संसाधनों पर प्रभु...










