Thursday, March 12

World

रेयर अर्थ को लेकर अमेरिका का महागठबंधन: भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान समेत 20 देश करेंगे शामिल
World

रेयर अर्थ को लेकर अमेरिका का महागठबंधन: भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान समेत 20 देश करेंगे शामिल

वॉशिंगटन: अमेरिका ने दुर्लभ खनिजों और क्रिटिकल मिनरल्स पर Pax Silica नामक एक महागठबंधन बनाने की पहल की है। इसकी पहली बैठक 4 फरवरी को वॉशिंगटन में आयोजित की जाएगी। इस सम्मेलन में भारत, यूरोपीय यूनियन, UK, जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड समेत करीब 20 देश शामिल होंगे। इस गठबंधन का उद्देश्य चीन के वर्चस्व को कम करना और सेमीकंडक्टर, AI, इलेक्ट्रिक वाहनों और स्वच्छ ऊर्जा उपकरणों के लिए जरूरी मिनरल्स की सप्लाई चेन को सुरक्षित करना है। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो द्वारा बुलाई गई ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल’ में भाग लेंगे। अमेरिका के प्रयास का उद्देश्य है विश्वसनीय सहयोगियों के साथ एक नया इको-सिस्टम बनाना, जिसमें लिथियम, कोबाल्ट और अन्य दुर्लभ खनिजों की माइनिंग, प्रोसेसिंग और सप्लाई चेन शामिल होगी। इसके तहत सेमीकंडक्टर चिप निर्माण और डिज़ाइन, डेटा सेंटर, कंप...
यूरोप-भारत ट्रेड डील से ऑस्ट्रेलिया सीखे सबक, थिंक टैंक ने भारतीय कूटनीति की तारीफ की
World

यूरोप-भारत ट्रेड डील से ऑस्ट्रेलिया सीखे सबक, थिंक टैंक ने भारतीय कूटनीति की तारीफ की

कैनबरा/नई दिल्ली: यूरोपीय संघ और भारत के बीच जनवरी में हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट ने एक स्टडी रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि यह समझौता केवल दो बड़ी लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ता ही नहीं है, बल्कि वैश्विक व्यापार प्रवाह और भू-राजनीतिक संतुलन को भी नया आकार दे रहा है। लोवी इंस्टीट्यूट के अनुसार, भारत ने यूरोपीय संघ के साथ यह डील रणनीतिक रूप से सटीक समय पर की है। यह समझौता भारत की बढ़ती हुई “आक्रामक ट्रेड डिप्लोमेसी” को और मजबूती देता है, जिसके तहत भारत ने ऑस्ट्रेलिया, UAE, यूनाइटेड किंगडम, ओमान, न्यूजीलैंड और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन देशों के साथ व्यापारिक समझौते पूरे किए हैं या आगे बढ़ाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोपीय संघ के साथ भारत की सेवाओं की प्रतिबद्धताएं — खासकर वित्तीय और समुद्री क्षेत्र में — अन्य किसी...
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी दी: “तेल और गैस हड़पने की कोशिश बर्दाश्त नहीं”
World

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी दी: “तेल और गैस हड़पने की कोशिश बर्दाश्त नहीं”

तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है कि अगर वह ईरानी तेल और गैस के संसाधनों पर कब्जा करने की कोशिश करेगा, तो उसे क्षेत्रीय युद्ध का सामना करना पड़ेगा। खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट के माध्यम से लिखा कि ईरान के तेल, गैस, खनिज और भौगोलिक स्थिति अमेरिका के लिए आकर्षक हैं, लेकिन ईरानी कौम मजबूती से खड़ा है और किसी भी विदेशी दबाव को सहन नहीं करेगी। सुप्रीम लीडर का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना की ताकत बढ़ा दी गई है। खामेनेई ने कहा कि अमेरिका 30 से अधिक वर्षों तक ईरान के तेल, राजनीति और सुरक्षा संसाधनों पर नियंत्रण रखता था, लेकिन अब उनकी पकड़ कमजोर हो चुकी है। ईरानी जनता और नेतृत्व मिलकर इस कोशिश को नाकाम करेंगे। ईरान में 28 दिसंबर से महंगाई के विरोध में शुरू ...
बलूचिस्तान में BLA का दो दशकों का सबसे बड़ा हमला: 200 पाकिस्तानी जवान मारे गए, महिला फिदायीन भी शामिल
World

बलूचिस्तान में BLA का दो दशकों का सबसे बड़ा हमला: 200 पाकिस्तानी जवान मारे गए, महिला फिदायीन भी शामिल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में शनिवार को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दो दशकों का सबसे बड़ा समन्वित हमला किया। बीएलए ने इस ऑपरेशन का नाम “हेरोफ 2.0” रखा है। समूह ने दावा किया कि इस हमले में 200 से अधिक पाकिस्तानी जवान मारे गए और 17 को बंदी बनाया गया। बीएलए के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने बताया कि हमला मस्तुंग, पसनी, नोश्की, क्वेटा और ग्वादर सहित कई जिलों में हुआ। इसमें पाकिस्तानी सेना, पुलिस और फ्रंटियर कोर के ठिकानों को निशाना बनाया गया। बीएलए के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान उनके 18 लड़ाके मारे गए, जिनमें 11 आत्मघाती हमलावर, 4 फतेह स्क्वाड के और 3 STOS यूनिट के शामिल थे। हमले की सबसे बड़ी विशेषता थी महिला फिदायीन का शामिल होना। बीएलए ने कहा कि आसिफा मेंगल ने नोश्की में ISI के दफ्तर को IED विस्फोट से निशाना बनाया। इसी तरह, हवा बलूच ने ग्वादर फ्रंट पर दूसरे फिदायीन के साथ...
बलूचिस्तान में दशकों बाद BLA का सबसे बड़ा हमला, CPEC प्रोजेक्ट पर उठी चिंता
World

बलूचिस्तान में दशकों बाद BLA का सबसे बड़ा हमला, CPEC प्रोजेक्ट पर उठी चिंता

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान में शनिवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दशकों में सबसे बड़ा समन्वित हमला किया। क्वेटा, नोशकी, मस्तंग, दलबांदिन, कलात, खारान, पंजगुर, ग्वादर, पसनी, तुरबत, टंप, बुलेदा, मैंगोचर, लासबेला, केच और अवारान सहित 12 शहरों में पुलिस चौकियों, सरकारी भवनों और अर्धसैनिक बलों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। BLA ने इस ऑपरेशन का नाम “हेरोफ 2” रखा है। हेरोफ बलूची शब्द है जिसका अर्थ है “काला तूफान”। इसमें आत्मघाती हमलावर और महिला लड़ाके भी शामिल थे। पाकिस्तान सेना का दावा है कि 145 विद्रोहियों को मार गिराया गया, जबकि BLA ने सरकारी दावों को खारिज करते हुए खुद के भारी सफलताएँ होने का दावा किया है। इस हमले में कम से कम 31 आम नागरिक और 17 सुरक्षाकर्मी मारे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल मृतकों की संख्या 200 से अधिक हो सकती है। बलूचिस्तान, पाकिस्तान ...
फरवरी में आसमान में रोमांचक नजारा: ग्रहों की परेड और ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्यग्रहण
World

फरवरी में आसमान में रोमांचक नजारा: ग्रहों की परेड और ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्यग्रहण

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए फरवरी का महीना इस साल बेहद खास होने वाला है। इस महीने न केवल हमारे सौरमंडल में ग्रहों की अद्भुत परेड नजर आएगी, बल्कि खगोलविदों के लिए साल का पहला सूर्यग्रहण भी एक रोमांचक दृश्य लेकर आएगा। 17 फरवरी को अमावस्या के दिन चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरेगा, जिससे वलयाकार सूर्यग्रहण (Annular Solar Eclipse) लगेगा। इस बार चंद्रमा पृथ्वी से अपने सबसे दूर के बिंदु पर होगा, इसलिए सूर्य की पूरी डिस्क ढकी नहीं होगी और सूर्य का बाहरी हिस्सा रिंग ऑफ फायर की तरह चमक उठेगा। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रहण के चरम समय में चंद्रमा सूर्य के 92% हिस्से को ढकेगा और यह दृश्य करीब 2 मिनट 19 सेकंड तक दिखाई देगा। हालांकि, इस सूर्यग्रहण को भारत से देखना संभव नहीं है; यह मुख्य रूप से अंटार्कटिका से दिखाई देगा, जबकि दक्षिण अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका में ...
‘राजनीतिक दल समाज को बांटते हैं’: बुर्किना फासो में सेना ने सभी राजनीतिक दल भंग किए
World

‘राजनीतिक दल समाज को बांटते हैं’: बुर्किना फासो में सेना ने सभी राजनीतिक दल भंग किए

  ओउगादोउगोउ। पश्चिमी अफ्रीका के बुर्किना फासो में सत्ता पर कब्ज़ा कर चुके सेना के युवा जनरल कैप्टन इब्राहिम ट्रोरे ने देश के सभी राजनीतिक दलों को भंग कर दिया है। सरकार ने आदेश जारी कर राजनीतिक दलों की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। सेना का शासन और राजनीतिक दलों का खात्मा बुर्किना फासो में सेना का शासन सितंबर 2022 में कैप्टन ट्रोरे के तख़्तापलट के बाद से चल रहा है। इससे पहले देश में बहुदलीय व्यवस्था थी। आदेश के अनुसार, राजनीतिक दल समाज में बंटवारा पैदा करते हैं और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करते हैं। गृहमंत्री इमिले जेर्बो ने कहा, “देश की समीक्षा में यह पाया गया कि राजनीतिक दल बंटवारे को बढ़ावा देते हैं। यह फैसला देश के पुनर्निर्माण और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।” पिछले राजनीतिक परिदृश्य का हाल बुर्किना फासो में तख़्तापलट से पहले 100 पंजीकृत राजनीतिक दल थे। 2...
ईरान की चौतरफा घेराबंदी: अमेरिका ने उतारे एयरक्राफ्ट कैरियर, F 35 जेट और हथियारों से भरे C 17 विमान
World

ईरान की चौतरफा घेराबंदी: अमेरिका ने उतारे एयरक्राफ्ट कैरियर, F 35 जेट और हथियारों से भरे C 17 विमान

तेहरान/वॉशिंगटन। मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिका ने ईरान को चारों ओर से सैन्य रूप से घेरने की व्यापक तैयारी कर ली है। अमेरिकी वायुसेना के C‑17 और C‑5 सुपर गैलेक्सी कार्गो विमान लगातार मध्य पूर्व के अलग‑अलग सैन्य अड्डों पर उतर रहे हैं और भारी मात्रा में हथियार व सैन्य साजो‑सामान पहुंचा रहे हैं। वहीं समुद्र से लेकर आसमान तक अमेरिका ने अपनी ताकत झोंक दी है। उत्तरी अरब सागर में USS अब्राहम लिंकन की तैनाती अमेरिका का शक्तिशाली USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप उत्तरी अरब सागर में तैनात है। इस कैरियर के साथ तीन गाइडेड‑मिसाइल डिस्ट्रॉयर और पूरा कैरियर एयर विंग मौजूद है, जिसमें शामिल हैं— F/A‑18E सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट F‑35C लाइटनिंग‑II स्टील्थ फाइटर जेट EA‑18G ग्राउलर इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर जेट इसके अलावा USS डेल्बर्ट डी. ब्लैक, USS मैकफॉल औ...
अमेरिका सऊदी और इजरायल को हथियारों से पाटने जा रहा, 15 अरब डॉलर की बड़ी बिक्री मंजूर
World

अमेरिका सऊदी और इजरायल को हथियारों से पाटने जा रहा, 15 अरब डॉलर की बड़ी बिक्री मंजूर

  वॉशिंगटन/रियाद/तेल अवीव। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने मध्य पूर्व में अपने सहयोगियों को 15 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के हथियारों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इसमें सऊदी अरब और इजरायल शामिल हैं। अमेरिकी विदेश विभाग की घोषणा के अनुसार, यह कदम खाड़ी क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। सऊदी अरब को 9 अरब डॉलर के हथियार सऊदी अरब को अमेरिकी हथियारों की बिक्री का कुल मूल्य 9 अरब डॉलर है। इसमें प्रमुख रूप से: 730 पैट्रियट मिसाइलें संबंधित आधुनिक उपकरण और समर्थन प्रणाली विदेश विभाग ने कहा कि यह बिक्री सऊदी अरब की रक्षा क्षमता बढ़ाने और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई जब सऊदी रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान वॉशिंगटन में उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर रहे थे। इजरायल को 6...
निपाह वायरस: कोविड से कई गुना ज्यादा घातक, भारत में मरीजों के मिलने से दुनिया में अलर्ट
World

निपाह वायरस: कोविड से कई गुना ज्यादा घातक, भारत में मरीजों के मिलने से दुनिया में अलर्ट

नई दिल्ली/कैनबरा। भारत के पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस (NiV) से संक्रमित दो मरीजों के मिलने के बाद विश्व स्वास्थ्य समुदाय में चिंता की लहर फैल गई है। चीन, पाकिस्तान, थाईलैंड, सिंगापुर से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक में अलर्ट जारी किया गया है और कई देशों ने एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच कड़ी कर दी है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दिसंबर 2025 में पश्चिम बंगाल में दो निपाह वायरस मरीज मिले थे। उनके संपर्क में आए 196 लोगों का टेस्ट किया गया, लेकिन सभी का परिणाम निगेटिव आया। मंत्रालय ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया और एशियाई देश सतर्क ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री मार्क बटलर ने कहा कि सरकार भारत में मिले मामलों पर “करीबी निगरानी” रख रही है। उन्होंने नाइन नेटवर्क टेलीविजन से कहा कि “हालांकि वायरस के फैलने पर नियंत्रण पाया गया है, फिर भी हम इसे गंभीरता से देख रहे हैं।”...