Monday, February 2

बलूचिस्तान में BLA का दो दशकों का सबसे बड़ा हमला: 200 पाकिस्तानी जवान मारे गए, महिला फिदायीन भी शामिल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में शनिवार को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दो दशकों का सबसे बड़ा समन्वित हमला किया। बीएलए ने इस ऑपरेशन का नाम “हेरोफ 2.0” रखा है। समूह ने दावा किया कि इस हमले में 200 से अधिक पाकिस्तानी जवान मारे गए और 17 को बंदी बनाया गया

This slideshow requires JavaScript.

बीएलए के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने बताया कि हमला मस्तुंग, पसनी, नोश्की, क्वेटा और ग्वादर सहित कई जिलों में हुआ। इसमें पाकिस्तानी सेना, पुलिस और फ्रंटियर कोर के ठिकानों को निशाना बनाया गया। बीएलए के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान उनके 18 लड़ाके मारे गए, जिनमें 11 आत्मघाती हमलावर, 4 फतेह स्क्वाड के और 3 STOS यूनिट के शामिल थे।

हमले की सबसे बड़ी विशेषता थी महिला फिदायीन का शामिल होना। बीएलए ने कहा कि आसिफा मेंगल ने नोश्की में ISI के दफ्तर को IED विस्फोट से निशाना बनाया। इसी तरह, हवा बलूच ने ग्वादर फ्रंट पर दूसरे फिदायीन के साथ लड़ाई में भाग लिया और उसका अंतिम वीडियो भी समूह ने जारी किया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी महिला हमलावरों की मौजूदगी की पुष्टि की है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन में 92 चरमपंथियों को मार गिराया गया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने बताया कि उन्हें हमले की योजना पहले ही पता चल गई थी, जिसके चलते प्री-ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

बीएलए ने बयान में कहा कि उसने 14 शहरों में 48 अलग-अलग ठिकानों पर हमला किया और कई शहरी व ग्रामीण इलाकों पर नियंत्रण स्थापित किया। इस हमले ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था और रणनीतिक क्षेत्रों में हड़कंप मचा दिया है।

Leave a Reply