मोदी से बातचीत, इंडिया गेट की तस्वीर और मैगजीन वाला पोस्ट: ट्रंप को अचानक क्यों आई भारत की याद?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को लेकर लगातार किए जा रहे सोशल मीडिया पोस्ट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई फोन बातचीत ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। पहले ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ इंडिया टुडे मैगजीन के कवर पेज की तस्वीर साझा की, फिर इंडिया गेट की फोटो पोस्ट कर उसे “भारत का खूबसूरत विजय द्वार” बताया। इसी बीच भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत हुई है।
इन घटनाओं के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ट्रंप को अचानक भारत की याद क्यों आई और दोनों नेताओं के बीच किन अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
दूसरे कार्यकाल में रिश्तों में बढ़ा था तनाव
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत-अमेरिका संबंधों में पहले जैसी गर्मजोशी नहीं दिखी। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया, वहीं पा...










