पाकिस्तान को JF-17 जेट का ‘मालिक’ बनाकर भारत को घेर रहा चीन, मुनीर संग यूरेशिया योजना खतरनाक
बीजिंग/इस्लामाबाद: पाकिस्तान और चीन के बीच रक्षा क्षेत्र का सहयोग भारत के लिए लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। हालिया महीनों में पाकिस्तान ने चीन की मदद से बनाए JF-17 फाइटर जेट की बिक्री और निर्यात की गतिविधियों को तेज कर दिया है। इन जेटों के बहाने पाकिस्तान ने मुस्लिम बहुल देशों के साथ रणनीतिक संपर्क भी बढ़ाए हैं।
मुनीर और पाकिस्तानी सेना की मजबूती
पाकिस्तान में सेना ने देश की अंदरूनी राजनीति में बिना तख्तापलट के सभी अहम फैसले लेने की ताकत हासिल कर ली है। मौजूदा आर्मी चीफ असीम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तान की सेना अंदरूनी मजबूती और बाहरी सपोर्ट के साथ क्षेत्र में भारत के खिलाफ एक कठोर रणनीति अपनाती दिख रही है।
JF-17 फाइटर जेट का वैश्विक असर
पाकिस्तान ने लीबिया, सूडान, सऊदी अरब, अज़रबैजान, नाइजीरिया और बांग्लादेश को JF-17 फाइटर जेट बेचने या बेचने की बातचीत की है।
यह जे...










