संभल हिंसा: ASP अनुज चौधरी पर FIR दर्ज नहीं होने को लेकर विवाद, कानूनी विशेषज्ञ बोले—‘अदालत की अवमानना’
संभल: यूपी के संभल में दो साल पहले हुई हिंसा का मामला फिर चर्चा में है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तत्कालीन एएसपी अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद एसपी कृष्ण कुमार विष्णोई ने मुकदमा दर्ज नहीं करने की बात कही और कहा कि हिंसा की पहले ही न्यायिक जांच हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वे कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
पिछली असफल कोशिशें
यह पहला मामला नहीं है जब संभल पुलिस ने मजिस्ट्रेट के एफआईआर आदेश का पालन करने से इनकार किया हो। दिसंबर पिछले साल, पुलिस ने एक एसएचओ और 12 अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया था, जिन पर लूट के मामले में झूठा फंसाने का आरोप था। यह आदेश भी सीजेएम सुधीर ने दिया था।
कानूनी विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भुवन राज का कह...










