Wednesday, May 27

This slideshow requires JavaScript.

मायावती के जन्मदिन पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, अखिलेश ने BJP पर की ललकार

 

This slideshow requires JavaScript.

 

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। बसपा इस अवसर को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही है।

मायावती को इस मौके पर तमाम नेताओं ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती को बधाई देते हुए कहा, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।”

 

अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं, BJP पर साधा निशाना

सपा अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही उनके संघर्ष की सराहना की। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि मायावती ने जीवनभर शोषित, वंचित, उत्पीड़ित और उपेक्षित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। साथ ही उन्होंने यह कामना की कि संविधान विरोधी BJP और उनके सहयोगियों को चुनौती देने का यह साहस हमेशा बना रहे।

 

केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने दी शुभकामनाएं

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

 

मायावती के जन्मदिन के मौके पर राजनीति में उनके योगदान और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को याद किया गया।

 

 

Leave a Reply