Tuesday, April 7

Uttar Pradesh

उन्नाव के बिचपरी गांव में चमत्कार: पीपल के नीचे मिली खाटू श्याम की मूर्ति, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा
State, Uttar Pradesh

उन्नाव के बिचपरी गांव में चमत्कार: पीपल के नीचे मिली खाटू श्याम की मूर्ति, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा

    उन्नाव, मनीष सिंह: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बिचपरी गांव में एक अद्भुत घटना सामने आई है। गांव के ही एक निवासी अजय पाल को लगातार 25 दिनों तक सपने में खाटू श्याम दिखाई देते रहे और वे कहते रहे, “हमें बाहर निकालो और स्थापित करो।” शुरुआत में अजयपाल ने इसे हल्के में लिया, लेकिन सपना रोज आने लगा और उनकी नींद हराम हो गई।   इसके बाद अजयपाल ने अपने खेत में पीपल के पेड़ के नीचे खुदाई करवाई, जहाँ उन्हें पीली धातु से बनी खाटू श्याम की छोटी मूर्ति मिली। मूर्ति मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसी स्थान पर ईंट बिछाकर इसे स्थापित किया और पूजा-अर्चना शुरू कर दी।   मूर्ति मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। लोग इसे देखने के लिए बिचपरी गांव पहुंचे और फूल-माला अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने लगे।   थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि अजयपाल के खेत में खुदाई के दौरान मूर्...
वृंदावन में दोस्ती का शर्मनाक सच: कैफे में अश्लील वीडियो बनाकर युवती से ब्लैकमेलिंग
State, Uttar Pradesh

वृंदावन में दोस्ती का शर्मनाक सच: कैफे में अश्लील वीडियो बनाकर युवती से ब्लैकमेलिंग

  मथुरा: धर्मनगरी वृंदावन में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कराने वाले प्रिंस ठाकुर नामक युवक ने अपनी ही मित्र का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो हटाने के बदले पीड़िता से एक लाख रुपये की मांग की। रकम न मिलने पर उसने दो और आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दिए।   घटना का विवरण पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि वह प्रिंस ठाकुर की पुरानी दोस्त है। आरोपी ने उसे मथुरा के एक कैफे में मिलने बुलाया और बातचीत के दौरान धोखे से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जब युवती को इस बात का पता चला, तो आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वीडियो किसी को नहीं दिखाएगा।   दोस्ती की आड़ में छुपे अपराधी का असली चेहरा तब सामने आया, जब उसने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप...
‘पहन लो, अच्छी लगेगी’ — मुरादाबाद में मुस्लिम छात्राओं ने हिंदू सहेली को पहनाया बुर्का, प्रशासन ने शुरू की जांच
State, Uttar Pradesh

‘पहन लो, अच्छी लगेगी’ — मुरादाबाद में मुस्लिम छात्राओं ने हिंदू सहेली को पहनाया बुर्का, प्रशासन ने शुरू की जांच

  मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद से एक वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। वीडियो में कुछ मुस्लिम छात्राएं अपनी हिंदू सहेली को बुर्का पहनने के लिए कहती नजर आ रही हैं। लड़की शुरू में मना करती है, लेकिन छात्राएं उसे कहती हैं, "पहन लो, अच्छी लगेगी।" अंततः, पेड़ की आड़ में हिंदू लड़की को बुर्का पहनाया जाता है।   मामला साहुकुंज कॉलोनी का है, जहां छात्राएं कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थीं। यह घटना 20 दिसंबर, 2025 की बताई जा रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद सामाजिक और सांप्रदायिक स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोग कोचिंग सेंटरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और कुछ इसे सोची-समझी साजिश भी मान रहे हैं।   पुलिस जांच में जुटी एसडीएम विनय कुमार बिलारी ने बताया कि कॉलोनी के कुछ निवासियों ने तहसील कार्यालय में शिकायत दर...
ग्रेटर नोएडा में जाम की समस्या होगी खत्म, सफीपुर गांव के पास हिंडन नदी पर नया पुल बनेगा
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में जाम की समस्या होगी खत्म, सफीपुर गांव के पास हिंडन नदी पर नया पुल बनेगा

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक जाम की समस्या से जल्द निज़ात मिलने वाली है। सफीपुर गांव के पास हिंडन नदी पर एक नया पुल बनाया जाएगा। वर्तमान में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पुल काफी संकरा है, जिसके कारण सुबह और शाम के समय यातायात बाधित रहता है। नया पुल बन जाने से यहां आवागमन सुगम और तेज होगा।   सफीपुर गांव के पास सर्विस रोड पर पहले से एक पुल मौजूद है, लेकिन अब ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने एक और पुल बनाने की योजना बनाई है। परियोजना अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर उच्च अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। अब इसके लिए डीपीआर (डिज़ाइन और प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के साथ लागत का एस्टिमेट तैयार किया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।   ट्रैफिक और आवासीय क्षेत्र के लिए राहत सफीपुर क्षेत्र में एटीएस प्रिस्टीन, टाटा प्रोजेक्ट, एटीएस ले ग्रै...
10 मिनट डिलिवरी से मिली राहत, बोले गाजियाबाद के डिलिवरी बॉय—अब जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ेगी
State, Uttar Pradesh

10 मिनट डिलिवरी से मिली राहत, बोले गाजियाबाद के डिलिवरी बॉय—अब जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ेगी

    गाजियाबाद: घर बैठे 10 मिनट में सामान पहुंचाने की होड़ अब डिलिवरी बॉय के लिए राहत में बदलती नजर आ रही है। केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद ई-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट ने अपनी ‘10 मिनट डिलिवरी’ टैगलाइन हटा दी है। इसके साथ ही अन्य कंपनियां भी समय-सीमा को लेकर अपने नियमों पर पुनर्विचार कर रही हैं। इस फैसले से गाजियाबाद के डिलिवरी बॉय खासे संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं।   जोखिम और तनाव होगा कम   डिलिवरी बॉय अंकित मलिक और योगेश का कहना है कि तय समय का दबाव कम होने से सड़क हादसों का खतरा घटेगा और मानसिक तनाव भी कम होगा। उन्होंने बताया कि पहले 10 मिनट में डिलिवरी पूरी करने के लिए तेज रफ्तार में वाहन चलाना मजबूरी बन जाता था। रेड लाइट जंप करना या गलत दिशा में बाइक दौड़ाना आम हो गया था। एक मिनट की देरी पर भी ग्राहक ऑर्डर कैंसल कर देता था, जिससे पेट्रोल खर्च के साथ-साथ पेनल्टी भी...
मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट, BSP दफ्तर में लाइट से धुआं, मची अफरा-तफरी
State, Uttar Pradesh

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट, BSP दफ्तर में लाइट से धुआं, मची अफरा-तफरी

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (BSP) कार्यालय में गुरुवार को हड़कंप मच गया। पार्टी सुप्रीमो मायावती की जन्मदिन के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हॉल में लगी लाइट से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई।   क्या हुआ घटनास्थल पर मायावती प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थीं, तभी तकनीकी खराबी के कारण धुआं फैल गया। मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे। धुआं फैलते ही सुरक्षा कर्मियों और आयोजकों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए कार्यक्रम को बीच में ही समाप्त कर दिया।   सुरक्षा इंतजाम और प्रतिक्रिया मंच पर मौजूद मायावती को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। मीडिया और अन्य उपस्थित लोग भी हॉल से बाहर निकल गए। फायर सेफ्टी स्टाफ ने मौके पर फायर सिलेंडर का उपयोग कर स्थिति को नियंत्रित क...
ब्राह्मणों की उपेक्षा पर मायावती की चिंता, जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो ने याद किया शासनकाल और ‘सोशल इंजीनियरिंग’
State, Uttar Pradesh

ब्राह्मणों की उपेक्षा पर मायावती की चिंता, जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो ने याद किया शासनकाल और ‘सोशल इंजीनियरिंग’

    लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती मंगलवार को 70 साल की हो गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपने जन्मदिन पर मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा पर चिंता जताई और बसपा शासनकाल की उपलब्धियों को याद किया।   ब्राह्मण समाज के प्रति चिंता मायावती ने बताया कि शीतकालीन सत्र के दौरान बीजेपी, सपा और कांग्रेस से जुड़े ब्राह्मण नेताओं ने उनसे मुलाकात कर अपने समाज की उपेक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “बसपा ने हमेशा ब्राह्मण समाज को पूरा सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व दिया है।”   बसपा शासनकाल की उपलब्धियां मायावती ने अपने शासनकाल को याद करते हुए कहा कि यूपी में सबसे ज्यादा विकास बसपा सरकारों में हुआ। उन्होंने कहा, “हमने केवल दलित ही नहीं, बल्कि अन्य समुदायों के लिए भी काम किय...
कानपुर में धर्मांतरण का बड़ा खेल, करिश्माई शक्तियों का हवाला देकर लोगों को गुमराह करने वाला आलविन गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

कानपुर में धर्मांतरण का बड़ा खेल, करिश्माई शक्तियों का हवाला देकर लोगों को गुमराह करने वाला आलविन गिरफ्तार

  कानपुर: यूपी के घाटमपुर कस्बे में धर्मांतरण का जाल फैलाने वाले आरोपी आलविन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोप है कि आलविन लोगों को आर्थिक प्रलोभन और करिश्माई शक्तियों का हवाला देकर धर्मांतरण करा रहा था।   क्या था आरोप स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, आलविन दावा करता था कि उसके ईश्वर में इतनी शक्ति है कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को भी ठीक कर सकता है। पुलिस ने उसके पास से फाइलें, अहम दस्तावेज और बड़ी मात्रा में प्रचार सामग्री बरामद की है।   आलविन का नेटवर्क और फंडिंग की जांच घाटमपुर पुलिस आलविन के नेटवर्क और फंडिंग की भी जांच कर रही है। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मंगलवार को नौरंगा स्थित आलविन के घर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आलविन मूल रूप से केरल के तिरुवनंतपुरम का रहने वाला है और दस साल पहले अपने परिवार के साथ घाटमपु...
आगरा: बच्चों के सामने इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो देख मां पहुंची थाने, दर्ज हुई प्राथमिकी
State, Uttar Pradesh

आगरा: बच्चों के सामने इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो देख मां पहुंची थाने, दर्ज हुई प्राथमिकी

  आगरा: यूपी के ताज नगरी आगरा में सोशल मीडिया को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बच्चों को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो देखते हुए पाया और इस पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।   क्या है मामला ताजगंज थाना क्षेत्र की महिला का आरोप है कि उक्त सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अश्लील और डबल मीनिंग वाले वीडियो बनाती है, जिसका गलत प्रभाव बच्चों पर पड़ता है। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले वह कमला नगर इलाके में एक ब्यूटी पार्लर पर आयुर्वेदिक तेल की डिलीवरी देने गई थी। वहां उसने देखा कि पार्लर की संचालिका इंस्टाग्राम पर वीडियो देख रही थी, जो इसी इलाके की रहने वाली महिला द्वारा बनाई गई थी।   महिला के अनुसार, इस सोशल मीडिया अकाउंट पर लगभग 2.95 लाख फॉलोअर्स हैं। कुछ दिन बाद जब उसके बच्चे मोबाइल पर इंस्टाग्राम देख रहे थे, तो उसी इन्फ्लुएंस...
सलमान खान पर विवादित हमला, यूपी मंत्री रघुराज प्रताप सिंह बोले—‘देशद्रोही, पाकिस्तान चले जाएं’
State, Uttar Pradesh

सलमान खान पर विवादित हमला, यूपी मंत्री रघुराज प्रताप सिंह बोले—‘देशद्रोही, पाकिस्तान चले जाएं’

    अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज प्रताप सिंह ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर विवादित बयान देते हुए उन्हें देशद्रोही करार दिया और फांसी की मांग कर डाली। मंत्री ने कहा कि अगर सलमान खान को पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है, तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।   मंत्री के आरोप ठाकुर रघुराज सिंह ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं से पैसा कमाते हैं, लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमानों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, “सलमान खान की फिल्म न देखें, यह चोर और डकैत है। हिंदुस्तान का पैसा चुराकर पाकिस्तान भेजता है, इसलिए इसे फांसी होनी चाहिए।”   मंत्री ने हिंदुस्तान के हिंदुओं से अपील की कि सलमान खान की किसी भी फिल्म का बॉयकॉट करें और उनका विरोध करें।   पहले भी विवादित बयानों में रहते रहे हैं चर्चा में ठाकुर रघुराज सिंह...