बागपत में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला: कहा– ‘मुसलमान साथ न दें तो प्रधानी चुनाव भी नहीं जीत पाएगी सपा’
बागपत। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बुधवार को बागपत में समाजवादी पार्टी (सपा) पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों का साथ सपा छोड़ दें, तो पार्टी प्रधानी का चुनाव भी नहीं जीत पाएगी।
ब्रजेश पाठक उस दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुए और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जाति और परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।
सपा और कांग्रेस पर आरोप
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा और कांग्रेस के पास जनता के सामने कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे जातीय आधार पर वोट बांटने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 2027 में यूपी चुनाव जीतने के दावों पर पलटवार किया और कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में गुंडागर्दी, अपहरण, हत्या और लूट जैस...










