Tuesday, March 3

Uttar Pradesh

मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी कोर्ट में पेश, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में चार्ज फ्रेम
State, Uttar Pradesh

मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी कोर्ट में पेश, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में चार्ज फ्रेम

    मऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव–2022 के दौरान चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी को बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मऊ स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में अदालत ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत आरोप तय (चार्ज फ्रेम) कर दिए हैं।   बताया गया कि विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन को लेकर थाना दक्षिण टोला में वर्ष 2022 में अपराध संख्या 27/2022 दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में अब्बास अंसारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 171-एच, 188 तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 133 के तहत आरोप लगाए गए थे।   प्रशासन का आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान बिना अनुमति रोड शो निकाला गया और किराये की गाड़ियों का उपयोग कर चुनावी नियमों का उल्लंघन ...
भोपाल में साइबर ठगी: महिला के खाते से उड़ाए 12 लाख रुपए, व्हाट्सएप का ऑटो-डाउनलोड फीचर बना वजह
State, Uttar Pradesh

भोपाल में साइबर ठगी: महिला के खाते से उड़ाए 12 लाख रुपए, व्हाट्सएप का ऑटो-डाउनलोड फीचर बना वजह

    भोपाल: राजधानी भोपाल में साइबर अपराधियों ने बेहद खौफनाक तरीके से 12 लाख 25 हजार 248 रुपए की ठगी की। इंद्रपुरी इलाके की रहने वाली सुनीता कात्याल के फोन पर व्हाट्सएप के जरिए एक अज्ञात APK फाइल आई। चूंकि उनके फोन में ‘मीडिया ऑटो-डाउनलोड’ फीचर ऑन था, फाइल बिना उनकी अनुमति के डाउनलोड हो गई और देखते ही देखते उनके बैंक खाते से पैसे गायब हो गए।   पीड़िता के अनुसार, फाइल डाउनलोड होते ही हैकर्स ने उनके फोन का रिमोट एक्सेस ले लिया। फोन में लगातार आने वाले OTP अपने आप भरते गए और 6 बार में बैंक खाते तथा एक बार क्रेडिट कार्ड से कुल सवा 12 लाख रुपए निकल लिए गए।   साइबर एक्सपर्ट चातक वाजपेयी ने चेतावनी दी है कि ठग अब फोटो या PDF के रूप में मालवेयर भेज रहे हैं। ऑटो-डाउनलोड ऑन होने पर ये फाइलें फोन में घुसकर गैलरी, मैसेज और बैंक डिटेल्स तक एक्सेस कर लेती हैं। इसके बाद हैकर्स को...
कानपुर में 9 वर्षीय बच्ची फांसी के फंदे पर झूली; हत्या या आत्महत्या पर जांच शुरू, नानी लापता
State, Uttar Pradesh

कानपुर में 9 वर्षीय बच्ची फांसी के फंदे पर झूली; हत्या या आत्महत्या पर जांच शुरू, नानी लापता

    कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र में 9 साल की मासूम बच्ची के फांसी के फंदे से लटकने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और हत्या या आत्महत्या की संभावना पर हर पहलू से जांच की जा रही है।   घाटमपुर के डिग्री कॉलेज परिसर में बच्ची का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सभी साक्ष्यों को संजोकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।   चौकीदार ने दी जानकारी कॉलेज के चौकीदार ने बच्ची को फांसी के फंदे पर लटका पाया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी गई। घटना स्थल फिलहाल बंद है और पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।   नानी के लापता होने पर शक बच्ची अपनी नानी ममता के साथ रहती थी। परिजन मंजीत...
उत्तर प्रदेश दिवस 2026: अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ होगा प्रमुख आकर्षण
State, Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ होगा प्रमुख आकर्षण

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश दिवस इस वर्ष 24 से 26 जनवरी तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश की संस्कृति, शिल्प, व्यंजन और विकास यात्रा को जनभागीदारी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश दिवस की तैयारियों की समीक्षा की और आयोजन को जनोत्सव के रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रदेश की पहचान, उपलब्धियों और संभावनाओं को जनता के सहयोग से प्रदर्शित करने का अवसर है। उन्होंने विशेष रूप से यह निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश की आत्मा हर स्तर पर झलकनी चाहिए।   मुख्य समारोह राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स...
अयोध्या: महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती
State, Uttar Pradesh

अयोध्या: महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

    अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है।   सूत्रों के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास ने पिछले 36 घंटों से कुछ भी नहीं खाया था। लगातार उल्टी और दस्त की वजह से उनकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उन्हें अयोध्या के सरकारी श्रीराम अस्पताल के सेवानिवृत्त डॉक्टर एसके पाठक के पास लाया गया, जिन्होंने उनकी प्राथमिक जाँच की। हालात में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें विशेषज्ञ देखरेख में इलाज के लिए लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया।   मणिराम छावनी मठ के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास महंत नृत्य गोपाल दास के साथ मेदांता अस्पताल के लिए रवाना हुए। महंत नृत्य गोपाल दास की अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर से उनके अनुयायियों में चिंता की ...
संभल हिंसा का मास्टरमाइंड शारिक साठा की संपत्ति कुर्क, पुलिस का बड़ा एक्शन
State, Uttar Pradesh

संभल हिंसा का मास्टरमाइंड शारिक साठा की संपत्ति कुर्क, पुलिस का बड़ा एक्शन

    संभल: उत्तर प्रदेश की पुलिस ने संभल हिंसा के मास्टरमाइंड और कुख्यात गैंगस्टर शारिक साठा के खिलाफ बड़ा कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश के बाद शारिक साठा की अवैध संपत्ति की कुर्की की गई। इस कार्रवाई के दौरान संभल के नखासा इलाके में पांच थानों का भारी पुलिस बल तैनात रहा।   पुलिस टीमों ने शारिक साठा के नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिंदूपुरा खेड़ा पजाया स्थित घर पर पहुंचकर कुर्की की प्रक्रिया पूरी की और क्षेत्र में डुगडुगी बजाकर सार्वजनिक सूचना भी दी गई। मौके पर एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह, असमोली सीओ कुलदीप कुमार, तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह और लेखपाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।   जानकारी के अनुसार, शारिक साठा ऑटो लिफ्टिंग गैंग का सरगना है और एक साल में लगभग 500 गाड़ियां चोरी करने का नेटवर्क चलाता है। उसका संचालन दुबई से होता है और वह अपने गुर्गों के जरिए देशभ...
चंदौली: मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत
State, Uttar Pradesh

चंदौली: मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

  चंदौली: डीडीयू जंक्शन के पास एक युवक ने अचानक मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ने का प्रयास किया और हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना देखकर आसपास के लोग भी सन्न रह गए। सूचना पर मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।   घटना बुधवार सुबह हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा और इसी दौरान हाईटेंशन लाइन से आग निकलते ही वह बुरी तरह जल गया। हादसा इतना तेजी से हुआ कि किसी को मदद करने का समय नहीं मिल सका।   आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया वह मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मृतक के परिचितों और परिवार की तलाश जारी है।...
ग्रेटर नोएडा में फायरकर्मी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक अवसाद की आशंका
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में फायरकर्मी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक अवसाद की आशंका

ग्रेटर नोएडा: थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के फायर स्टेशन में तैनात एक फायरकर्मी संदीप (35) ने अपने बैरक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, संदीप मूल रूप से बागपत के हलालपुर के रहने वाले थे और फायर स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे थे। उनके माता-पिता का निधन क्रमशः 2018 और 2024 में हुआ था, जिसके बाद से वह डिप्रेशन में थे। इसके अलावा, उन्होंने कई सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में भी प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की समय-सूचना एक अन्य फायरकर्मी ने दी। सुबह साढ़े 5 बजे ड्यूटी के लिए कॉल करने पर संदीप ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद फायरकर्...
बागपत में ब्रजेश पाठक का तंज: ‘राहुल या अखिलेश का बेटा-बेटी ही बनेगा अगला नेता?’
State, Uttar Pradesh

बागपत में ब्रजेश पाठक का तंज: ‘राहुल या अखिलेश का बेटा-बेटी ही बनेगा अगला नेता?’

  बागपत/उत्तर प्रदेश। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बागपत में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि इन पार्टियों में अगला नेता अक्सर वंशवाद से चुना जाता है।   पाठक ने कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि अगर राहुल गांधी शादी कर लें तो उनका बेटा-बेटी ही अगला नेता बनेगा। वैसे 50-55 साल में शादी कोई नहीं करता, इसलिए लोग कहते हैं कि बाबा बन जाएंगे। इसी तरह प्रियंका गांधी का बेटा-बेटी नेता बनेंगे। समाजवादी पार्टी में भी यही हाल है। अखिलेश यादव का बेटा-बेटी अगला नेता होगा, कोई और रास्ता नहीं।"   उन्होंने महाराष्ट्र की पार्टियों का उदाहरण देते हुए कहा कि बाल ठाकरे और उनके बेटे शिवसेना में वंशवाद लाए, जबकि शरद पवार ने अपनी बेटी को नेता बनाने के लिए भतीजे को किनारे कर दिया।   कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले...
वृंदावन में बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान: ‘जब तक हिंदू समाज एक नहीं होगा, प्रहार जारी रहेंगे’
State, Uttar Pradesh

वृंदावन में बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान: ‘जब तक हिंदू समाज एक नहीं होगा, प्रहार जारी रहेंगे’

  मथुरा/वृंदावन। वृंदावन स्थित सुदामा कुटी के शताब्दी महोत्सव और दिव्य संत सम्मेलन में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि जब तक हिंदू समाज बिखरा रहेगा और संगठित नहीं होगा, तब तक उस पर प्रहार जारी रहेंगे।   बाबा बागेश्वर ने विशेष रूप से बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और दो टूक शब्दों में कहा, “हिंदू एकता में ही शक्ति है। हमें अपनी जड़ों और पहचान के लिए संगठित होना ही पड़ेगा।”   उन्होंने कहा कि वृंदावन की महिमा अत्यंत है और यह पावन स्थली संतों की तपस्या और भक्ति की गंगा का केंद्र है। बाबा बागेश्वर ने सुदामा कुटी की परंपराओं की सराहना की और रासलीला सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में उपस्थित भक्तों के साथ भक्ति में लीन हुए।   हजारों भक्तों की उपस्थिति बाबा बागेश्वर के आगमन की सूचना मिलते ही व...