Thursday, January 22

बागपत में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला: कहा– ‘मुसलमान साथ न दें तो प्रधानी चुनाव भी नहीं जीत पाएगी सपा’

 

This slideshow requires JavaScript.

बागपत। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बुधवार को बागपत में समाजवादी पार्टी (सपा) पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों का साथ सपा छोड़ दें, तो पार्टी प्रधानी का चुनाव भी नहीं जीत पाएगी।

 

ब्रजेश पाठक उस दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुए और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जाति और परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।

 

सपा और कांग्रेस पर आरोप

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा और कांग्रेस के पास जनता के सामने कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे जातीय आधार पर वोट बांटने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 2027 में यूपी चुनाव जीतने के दावों पर पलटवार किया और कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में गुंडागर्दी, अपहरण, हत्या और लूट जैसी घटनाओं चरम पर थीं।

 

ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी केवल परिवारवाद की राजनीति कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी की उम्र और प्रियंका गांधी के बच्चों के नेतृत्व वाली राजनीति का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस में परिवार का दबदबा है।

 

भाजपा में कार्यकर्ता प्रधानता

 

डिप्टी सीएम ने भाजपा की तुलना करते हुए कहा कि पार्टी में परिवारवाद नहीं, बल्कि कार्यकर्ता की मेहनत अहम है। किसी भी कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री या राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनने का मौका मिल सकता है। उन्होंने शिवसेना और एनसीपी पर भी हमला करते हुए उन्हें परिवारवाद से जुड़ी पार्टियां बताया।

 

योगी सरकार के विकास कार्यों की तारीफ

 

ब्रजेश पाठक ने योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं और बागपत में भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होगा।

 

 

Leave a Reply