Tuesday, March 3

Uttar Pradesh

गाजियाबाद में टूटी पुलिया बनी हादसे की वजह  स्कूटी सवार भाई-बहन नाले में गिरे, किशोरी की हालत गंभीर
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में टूटी पुलिया बनी हादसे की वजह स्कूटी सवार भाई-बहन नाले में गिरे, किशोरी की हालत गंभीर

  नोएडा में गड्ढे में डूबकर इंजीनियर की मौत के बावजूद प्रशासन की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। गाजियाबाद में क्षतिग्रस्त पुलिया एक बार फिर बड़े हादसे का कारण बन गई। दिल्ली–मेरठ मार्ग पर गुरुवार रात करीब 10 बजे स्कूटी सवार भाई-बहन टूटी पुलिया के कारण संतुलन खो बैठे और सीधे बड़े नाले में जा गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोदीनगर की सुदामापुरी कॉलोनी निवासी अनिल के परिवार में भाई की शादी की सालगिरह थी। इसी मौके पर परिवार रेस्तरां में भोजन करने गया था। लौटते समय अनिल के बेटे अजय (19) और बेटी साक्षी (17) स्कूटी से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वे साईं मंदिर के सामने सड़क पार कर रहे थे, नाले की पुलिया में बने गड्ढे को देखकर अजय ने स्कूटी रोकने की कोशिश की, लेकिन वाहन असंतुलित हो गया।   ...
अयोध्या में मंच पर गाते हुए अचानक बिगड़ी तबीयत, 28 वर्षीय लोक गायक सोनू सांवरिया का निधन  भजन संध्या के दौरान गिर पड़े कलाकार, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
State, Uttar Pradesh

अयोध्या में मंच पर गाते हुए अचानक बिगड़ी तबीयत, 28 वर्षीय लोक गायक सोनू सांवरिया का निधन भजन संध्या के दौरान गिर पड़े कलाकार, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

  धर्मनगरी अयोध्या में गुरुवार रात उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब मंच पर भजन प्रस्तुत कर रहे 28 वर्षीय लोक गायक सोनू सांवरिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे मंच पर ही गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में गहरा दुख है।   मूल रूप से बाराबंकी जिले के हैदरगंज बाजार निवासी सोनू सांवरिया अयोध्या के सोहावल क्षेत्र के खिरौनी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसके बाद देर शाम वे नाका रायबरेली बाईपास स्थित शिव मंदिर में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे। रात करीब आठ बजे मंच पर गाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।   15 वर्ष की उम्र में बनाई थी पहचान   स्थानीय लोगों के अनुसार, सोनू सांवरिया ने बेहद कम उम्र में लोक और भक्ति संगीत की दुनिया मे...
कानपुर में अनोखी प्रेम कहानी का अजीब मोड़  प्रेमिका के घर मिलने आया बॉयफ्रेंड 45 मिनट तक लोहे के बक्से में बंद, सांस फूलने पर खुला राज
State, Uttar Pradesh

कानपुर में अनोखी प्रेम कहानी का अजीब मोड़ प्रेमिका के घर मिलने आया बॉयफ्रेंड 45 मिनट तक लोहे के बक्से में बंद, सांस फूलने पर खुला राज

  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा, लेकिन हालात ऐसे बने कि उसे करीब 45 मिनट तक लोहे के बड़े बक्से में छिपकर जान बचानी पड़ी। सांस फूलने और छटपटाहट की आवाजों के चलते आखिरकार पूरा मामला उजागर हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।   यह घटना शुक्रवार को चकेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि युवती का बड़ा भाई ट्रैक्टर लेकर बाहर गया हुआ था, जबकि उसकी मां फैक्ट्री में काम पर गई थी। घर में अकेली होने का फायदा उठाकर युवती ने अपने प्रेमी को फोन कर बुला लिया।   चाची के आने से मचा हड़कंप   कुछ ही देर बाद पड़ोस में रहने वाली युवती की चाची घर पहुंच गईं और दरवाजा खटखटाने लगीं। अचानक आई चाची को देखकर युवती घबरा ...
मानव तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार
State, Uttar Pradesh

मानव तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

      मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आरोपी को जमानत दिए जाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले को “हल्का-फुल्का और मैकेनिकल” करार देते हुए न केवल उसे रद्द कर दिया, बल्कि इस पर गहरी हैरानी भी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से भी सवाल किया कि इतने गंभीर मामले में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती क्यों नहीं दी गई।   हाईकोर्ट का जमानत आदेश रद्द   जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस विनोद के. चंद्रन की पीठ ने मानव तस्करी के एक मामले में आरोपी महिला तुलसी को दी गई जमानत को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। यह फैसला बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन गुड़िया स्वयंसेवी संस्थान की याचिका पर सुनवाई के बाद सुनाया गया।   पीठ ने स्पष...
मुरादाबाद में हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाने का मामला गरमाया  धर्मांतरण दबाव के आरोप में पांच सहेलियों पर FIR, जांच में जुटी पुलिस
State, Uttar Pradesh

मुरादाबाद में हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाने का मामला गरमाया धर्मांतरण दबाव के आरोप में पांच सहेलियों पर FIR, जांच में जुटी पुलिस

  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक हिंदू छात्रा को कथित तौर पर बुर्का पहनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छात्रा की पांच सहेलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला बिलारी थाना क्षेत्र का है।   पीड़िता के भाई की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार, उसकी 16 वर्षीय बहन 12वीं कक्षा की छात्रा है और साहू कुंज कॉलोनी स्थित एक ट्यूशन सेंटर में पढ़ने जाती है। आरोप है कि वहां पढ़ने वाली दूसरे समुदाय की कुछ छात्राओं ने पहले उसे बहला-फुसलाकर कहा— “अच्छी लगेगी, पहन ले”— और बाद में उस पर दबाव बनाकर जबरन बुर्का पहनाया।   धर्मांतरण का भी लगाया आरोप   पीड़िता के भाई का आरोप है कि केवल बुर्का पहनाने तक ही मामला सीमित नहीं था, बल्कि सहेलियां उसकी बहन पर लगातार मुस्लिम धर्म स्वीका...
नोएडा सेक्टर-150 में बेसमेंट के नाम पर अरबों का अवैध खनन  रोज़ाना निकलती रही 200 डंपर रेत, अधिकारियों की मिलीभगत के गंभीर आरोप
State, Uttar Pradesh

नोएडा सेक्टर-150 में बेसमेंट के नाम पर अरबों का अवैध खनन रोज़ाना निकलती रही 200 डंपर रेत, अधिकारियों की मिलीभगत के गंभीर आरोप

    नोएडा सेक्टर-150 में बेसमेंट निर्माण की आड़ में हुए भीषण अवैध खनन का खुलासा होने के बाद प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस स्थान पर 16 जनवरी की रात युवराज मेहता की दर्दनाक मौत हुई, वह इलाका पिछले करीब डेढ़ से दो साल तक अवैध खनन का केंद्र बना रहा। आरोप है कि इस दौरान रोज़ाना लगभग 200 डंपर रेत निकाली गई और खुलेआम बाजार में बेची जाती रही, जबकि जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे रहे।   स्थानीय लोगों के अनुसार, सीमित खुदाई की अनुमति के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर करीब 70 फीट तक जमीन खोदी गई। यहां से निकली उच्च गुणवत्ता की बालू को प्रति डंपर करीब 15 हजार रुपये में निकालकर बाजार में लगभग दोगुने दाम पर बेचा गया। इस तरह एक से डेढ़ साल में अरबों रुपये का अवैध कारोबार किया गया।   जलस्तर गिरा, इलाके बने ‘मौत के कुएं’   बेसमेंट निर्माण के नाम पर लगातार...
‘स्कूटी वाली बहनजी, ऐ बाबू…’ 25 वर्षों से संगम नोज पर गूंज रही वही आवाज, जानिए कौन हैं हरिश्चंद्र
State, Uttar Pradesh

‘स्कूटी वाली बहनजी, ऐ बाबू…’ 25 वर्षों से संगम नोज पर गूंज रही वही आवाज, जानिए कौन हैं हरिश्चंद्र

  प्रयागराज के संगम नोज पर यदि कोई सबसे परिचित और भरोसेमंद आवाज है, तो वह है— “ये मोटरसाइकिल वाले बाबू, स्कूटी वाली बहनजी, कृपया ध्यान दें… घाट के किनारे अपना वाहन न ले जाएं।” यह मधुर, संयमित और स्नेह से भरी आवाज पिछले 25 वर्षों से लगातार संगम क्षेत्र में गूंज रही है और लाखों श्रद्धालुओं के कानों में आज भी उतनी ही अपनापन घोलती है, जितनी पहली बार।   यह आवाज किसी मशीन या रिकॉर्डिंग की नहीं, बल्कि हरिश्चंद्र की है—जो संगम नोज पर बने वॉच टावर पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर खड़े होकर श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश देते हैं। वर्ष 2001 में पहली बार उनकी तैनाती संगम नोज पर हुई थी और तब से लेकर आज तक हर माघ मेला, अर्धकुंभ और महाकुंभ में वे अपनी सेवा निरंतर देते आ रहे हैं।   आवाज बनी पहचान   हरिश्चंद्र पुलिस विभाग के सहयोगी होमगार्ड हैं। मूल रूप से प्रयागराज के उरुवा ब्लॉक स्थित...
कफ सिरप तस्करी केस में बड़ी कार्रवाई: सोनभद्र पुलिस ने भोला जायसवाल की 28.50 लाख की संपत्ति जब्त की, वाराणसी पुलिस भी एक्शन के लिए तैयार
State, Uttar Pradesh

कफ सिरप तस्करी केस में बड़ी कार्रवाई: सोनभद्र पुलिस ने भोला जायसवाल की 28.50 लाख की संपत्ति जब्त की, वाराणसी पुलिस भी एक्शन के लिए तैयार

  उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के मामलों को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में सोनभद्र पुलिस ने शुक्रवार को वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए कफ सिरप तस्करी मामले में जेल में बंद आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल से जुड़ी संपत्तियों को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई सिगरा, महमूरगंज और चेतगंज थाना क्षेत्रों में की गई।   बताया गया है कि भोला प्रसाद जायसवाल कफ सिरप तस्करी के फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता हैं। भोला जायसवाल को पहले कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था और वह वर्तमान में जेल में बंद है। सोनभद्र पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की है।   अदालती आदेश पर हुई कार्रवाई   शुक्रवार सुबह सोनभद्र पुलिस की टीम सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में वाराणसी पहुंची। टीम के पास सोनभद्र न्यायालय का आदेश था। बीएनएस की धारा ...
‘जो विवाद खड़ा करेगा, वह सनातनी नहीं’— प्रयागराज माघ मेले में सतुआ बाबा का तीखा संदेश
State, Uttar Pradesh

‘जो विवाद खड़ा करेगा, वह सनातनी नहीं’— प्रयागराज माघ मेले में सतुआ बाबा का तीखा संदेश

  प्रयागराज माघ मेले के दौरान चल रहे बसंत पंचमी स्नान पर्व के बीच साधु-संतों से जुड़े विवाद पर जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा का बड़ा और स्पष्ट बयान सामने आया है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने अशांति फैलाने वालों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो समाज में विवाद खड़ा करता है, वह सच्चा सनातनी नहीं हो सकता।   माघ मेले में साधुओं के चार माह की धुनी रमाने के कार्यक्रम की शुरुआत के अवसर पर मीडिया से बातचीत में सतुआ बाबा ने कहा कि यदि कोई स्वयं को जगतगुरु शंकराचार्य भगवान का अनुयायी मानता है, तो उसका कर्तव्य समाज को जोड़ना होना चाहिए, तोड़ना नहीं। उन्होंने कहा कि साधु-संतों का काम संवाद और साधना के माध्यम से समाज में एकता स्थापित करना है, न कि विवादों को जन्म देना।   ‘अशांति फैलाना देशहित के खिलाफ’   सतुआ बाबा ने कहा कि अशांति फैलाने वाले लोगों को आत्ममंथ...
100 करोड़ के बीमा फ्रॉड में संभल पुलिस का बड़ा एक्शन, दो गैंगस्टर भाइयों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
State, Uttar Pradesh

100 करोड़ के बीमा फ्रॉड में संभल पुलिस का बड़ा एक्शन, दो गैंगस्टर भाइयों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

  संभल पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बहुचर्चित 100 करोड़ रुपये के बीमा धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दो शातिर गैंगस्टर भाइयों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई राज्य सरकार के पक्ष में की गई है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।   पुलिस के अनुसार, बीमा माफिया सचिन शर्मा और गौरव शर्मा, निवासी कस्बा बबराला (संभल), लंबे समय से संगठित बीमा फ्रॉड गिरोह का हिस्सा थे। दोनों आरोपी कुख्यात गैंग सरगना ओंकारेश्वर मिश्रा के गिरोह के सक्रिय सदस्य रहे हैं। यह गिरोह बीमार लोगों, बुजुर्गों और यहां तक कि मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी बीमा पॉलिसियां कराकर उनके क्लेम की रकम हड़प लेता था।   बीमा धोखाधड़ी से अर्जित अवैध धन के जरिए इन आरोपियों ने ग्रेटर नोएडा में आलीशान संपत्तियों का साम्राज्य खड़ा कर...