Tuesday, March 3

Uttar Pradesh

नोएडा में बीटेक छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, दो वार्डन गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

नोएडा में बीटेक छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, दो वार्डन गिरफ्तार

नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में बीटेक छात्र उदित सोनी ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हॉस्टल के दो वार्डन सत्यनारायण पांडे और धर्म सिंह सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। झांसी के मऊरानीपुर निवासी विजय सोनी के बेटे उदित, गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र थे। वे नॉलेज पार्क स्थित ईजेड हॉस्टल में रह रहे थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे उदित अपने दो दोस्तों के साथ हॉस्टल लौटे थे। छात्र के पिता का आरोप है कि हॉस्टल प्रबंधन ने देर से आने और शराब पार्टी करने के आरोप में 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और बेल्ट एवं पाइप से मारपीट की। आहत होकर लिया खौफनाक कदम आहत उदित ने रात करीब 11:30 बजे अपने कमरे की बालकनी से कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद उदित के पिता क...
नोएडा टेकी युवराज मेहता को बचाने वाले मुनेंद्र ने साजिश का लगाया आरोप, केस दर्ज कराने की तैयारी
State, Uttar Pradesh

नोएडा टेकी युवराज मेहता को बचाने वाले मुनेंद्र ने साजिश का लगाया आरोप, केस दर्ज कराने की तैयारी

नोएडा। सेक्टर-150 में गड्ढे में कार गिरने से युवा इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। युवराज को बचाने के लिए पानी में उतरने वाले डिलिवरी बॉय मुनेंद्र उर्फ मोनिंदर ने अपने खिलाफ साजिश रचे जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मुनेंद्र का कहना है कि उन्हें बदनाम करने और मामले से बाहर करने की कोशिश की जा रही है, जिसके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। हादसे के वक्त युवराज मेहता कार में फंसे मदद की गुहार लगाते रहे थे। इसी दौरान मुनेंद्र जान जोखिम में डालकर गड्ढे में भरे पानी में उतरे थे। युवराज के पिता भी सार्वजनिक रूप से मुनेंद्र के इस प्रयास के लिए आभार जता चुके हैं। इसके बावजूद अब उनके बयान और मौजूदगी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो से मचा विवाद मामले में मुनेंद्र को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति को पैसे लेते हुए दिखाया गया। वायरल वीडि...
नोएडा में इंजीनियर की मौत का मामला: अथॉरिटी की रिपोर्ट में बिल्डर जिम्मेदार, एसआईटी की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
State, Uttar Pradesh

नोएडा में इंजीनियर की मौत का मामला: अथॉरिटी की रिपोर्ट में बिल्डर जिम्मेदार, एसआईटी की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

नोएडा। सेक्टर-150 में गड्ढे में कार के साथ डूबकर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नोएडा अथॉरिटी ने इस संबंध में विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि जिस प्लॉट पर हादसा हुआ, उसके गड्ढे में तब्दील होने के लिए संबंधित बिल्डर जिम्मेदार है। रिपोर्ट मंगलवार को शासन को सौंपी जा सकती है, जिसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। नोएडा अथॉरिटी के अनुसार, स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के तहत 300 एकड़ भूमि का आवंटन अथॉरिटी द्वारा किया गया था। इसके बाद संबंधित बिल्डर ने इस भूमि को 24 सब-लीजधारकों को बेच दिया। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह एक सब-लीजधारक का प्लॉट था और वहां बेसमेंट की खुदाई भी उसी बिल्डर द्वारा कराई गई थी। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह प्लॉट खतरनाक गड्ढे में तब्दील हो ग...
यूजीसी कानून 2026 के विरोध में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, जांच के आदेश
State, Uttar Pradesh

यूजीसी कानून 2026 के विरोध में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, जांच के आदेश

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री द्वारा यूजीसी कानून 2026 के विरोध में दिए गए इस्तीफे के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार न करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश के साथ ही उन्हें शामली के जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं, जिसकी जिम्मेदारी बरेली के मंडलायुक्त को सौंपी गई है। सोमवार देर रात इस्तीफे के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उन्हें बरेली के जिलाधिकारी ने बातचीत के लिए अपने आवास पर बुलाया, जहां उन्हें लगभग 45 मिनट तक रोके रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान सुरक्षा को लेकर उन्हें आशंका हुई और इसी कारण उन्होंने सरकारी आवास खाली करने का निर्णय लिया। डीएम आवास पर बुलाने ...
माघ मेले में कल्पवास के बाद शैय्या दान का विशेष महत्व, पापों से मुक्ति के लिए श्रद्धालु कर रहे महादान
State, Uttar Pradesh

माघ मेले में कल्पवास के बाद शैय्या दान का विशेष महत्व, पापों से मुक्ति के लिए श्रद्धालु कर रहे महादान

प्रयागराज। संगम तट पर चल रहे माघ मेले में कल्पवास करने वाले श्रद्धालु अब शैय्या दान के माध्यम से अपने व्रत की पूर्णता कर रहे हैं। शास्त्रों में इसे ‘पश्चाताप का दान’ कहा गया है, जिसका उद्देश्य पापों का नाश और आत्मिक शुद्धि माना जाता है। कल्पवास के समापन पर किया जाने वाला यह दान मोक्ष की ओर ले जाने वाला मार्ग बताया गया है। शैय्या दान के अंतर्गत श्रद्धालु अपने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं—जैसे पलंग, गद्दा, बिस्तर, बर्तन, वस्त्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री—दान स्वरूप प्रदान करते हैं। मान्यता है कि बिना शैय्या दान के कल्पवास अधूरा माना जाता है। दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि पूर्व काल में लोग 3, 5 और 12 वर्षों तक कल्पवास करते थे, लेकिन वर्तमान समय में स्वास्थ्य कारणों से अवधि कम हो गई है। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु 12 वर्षों का कल्पवास पूर्ण करता है, ...
जब मगध के नीतीश ने मिथिला का दिल जीत लिया: 8 मिनट तक धाराप्रवाह मैथिली भाषण की कहानी
State, Uttar Pradesh

जब मगध के नीतीश ने मिथिला का दिल जीत लिया: 8 मिनट तक धाराप्रवाह मैथिली भाषण की कहानी

पटना।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मिथिला और मैथिली भाषा से जुड़ाव केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक और आत्मीय भी रहा है। नालंदा (मगध क्षेत्र) में जन्मे नीतीश कुमार ने जब दिसंबर 2017 में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय मिथिला संघ के स्वर्ण जयंती समारोह में करीब आठ मिनट तक धाराप्रवाह मैथिली में भाषण दिया, तो श्रोतागण आश्चर्य और गर्व से भर उठे। यह भाषण न सिर्फ उनकी भाषायी दक्षता का प्रमाण था, बल्कि मिथिलांचल के प्रति उनके पुराने लगाव की झलक भी। कार्यक्रम में देशभर से जुटे मैथिली भाषी लोग तब और भावुक हो गए, जब मुख्यमंत्री ने पूरी सहजता से मैथिली में अपने विचार रखे। कुल लगभग 11 मिनट के संबोधन में अधिकांश हिस्सा मैथिली भाषा में था, जिसने नीतीश कुमार को मिथिला समाज के और करीब ला दिया। मैथिली से कैसे बना यह रिश्ता? नीतीश कुमार के अनुसार, मिथिला से उनका नाता राजनीति म...
पुलिस चौकी से चंद कदम दूर महिला को मारी गोली, गाजियाबाद के लोनी में दहशत
State, Uttar Pradesh

पुलिस चौकी से चंद कदम दूर महिला को मारी गोली, गाजियाबाद के लोनी में दहशत

गाजियाबाद।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। लालबाग कॉलोनी में लालबाग पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर रविवार शाम बेखौफ बदमाशों ने बाइक पर सवार एक महिला को गोली मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालबाग बी-ब्लॉक निवासी हरिशंकर अपनी पत्नी संजना देवी (35) के साथ सब्जी मंडी से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस चौकी पार करने के कुछ ही देर बाद पीछे से आए अज्ञात हमलावर ने महिला पर गोली चला दी। गोली संजना देवी की पीठ में लगी, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को पहले कंबाइंड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ल...
भूसे के ढेर में दबे रहे दो ममेरे भाई, ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में पलटने से दर्दनाक मौत
State, Uttar Pradesh

भूसे के ढेर में दबे रहे दो ममेरे भाई, ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में पलटने से दर्दनाक मौत

गाजियाबाद।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र में रविवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। मोदीनगर–हापुड़ मार्ग पर नाहली गांव के पास भूसा लदी ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में पलट गई, जिससे ट्रॉली में सवार दो ममेरे भाइयों की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवक करीब तीन घंटे तक भूसे के ढेर में दबे रहे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। ट्रॉली में सो रहे थे दोनों युवक मृतकों की पहचान हाशिम (20) और आकिब (22) के रूप में हुई है, जो जनपद बागपत के निवासी थे। दोनों अपने एक रिश्तेदार के घर भूसा पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव नाहली जा रहे थे। बताया गया है कि दोनों युवक ट्रॉली में भूसे के ऊपर चादर डालकर सो रहे थे, जबकि ट्रैक्टर उबैद चला रहा था और उसका सहयोगी इरफान साथ बैठा था। गड्ढे में फंसा पहिया, नाले में पलटी ट्रॉली रविवार रात करीब एक बजे, हापुड़ मार्ग से ना...
शादी के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, रामपुर के गांव में बना चर्चा का विषय
State, Uttar Pradesh

शादी के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, रामपुर के गांव में बना चर्चा का विषय

रामपुर।उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक असाधारण और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के महज छह घंटे के भीतर ही दुल्हन मां बन गई, जिससे पूरा गांव हैरानी में पड़ गया। सुहागरात के दौरान दुल्हन को अचानक पेट में तेज दर्द उठा, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल महिला डॉक्टर को घर बुलाया। रात में बिगड़ी तबीयत, तड़के हुआ प्रसव परिजनों के अनुसार, विवाह के बाद रात करीब 12 बजे दुल्हन को असहनीय पेट दर्द होने लगा। शुरुआत में इसे शादी की थकान समझा गया, लेकिन स्थिति गंभीर होती देख तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि दुल्हन प्रसव पीड़ा में है। कुछ ही घंटों बाद तड़के उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। गांव में फैल गई खबर प्रसव की सूचना मिलते ही यह बात गांव में तेजी से फैल गई। सुबह किलकारी की आवाज सुनकर लोग आश्चर्यचकित रह गए और तरह-तरह की चर्चाएं ...
यूजीसी नियमों पर सियासी-धार्मिक टकराव तेज, PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री को शंकराचार्य का समर्थन
State, Uttar Pradesh

यूजीसी नियमों पर सियासी-धार्मिक टकराव तेज, PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री को शंकराचार्य का समर्थन

बरेली/प्रयागराज।यूजीसी के नए नियमों और प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बटुक शिष्यों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का मामला अब राष्ट्रीय बहस का विषय बन गया है। बीते 24 घंटे से सुर्खियों में चल रहे अग्निहोत्री को राज्य सरकार ने इस्तीफा स्वीकार न करते हुए अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। इसी बीच प्रयागराज माघ मेले में उपस्थित ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने फोन पर अलंकार अग्निहोत्री से बातचीत की और उनके कदम को सनातन धर्म के प्रति निष्ठा का प्रतीक बताया। शंकराचार्य ने कहा कि पूरा सनातन समाज उनके साहसिक निर्णय का अभिनंदन करता है। “धर्म के क्षेत्र में सरकार से बड़ा पद देंगे” स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बातचीत में कहा,“एक ओर हमें दुख है कि आप...