घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान CM योगी के आश्वासन पर फरियादियों के चेहरे खिले
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनका त्वरित समाधान कराने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक फरियादी से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा, “घबराइए मत, आपकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।”
उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी कि हर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ ध्यान दिया जाए। जमीन कब्जाने जैसी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गंभीर बीमारियों का इलाज स...










