Friday, April 3

Uttar Pradesh

सऊदी अरब में 161 भारतीय मजदूर फंसे, वीजा समाप्त होने के बावजूद जबरन काम; पासपोर्ट जब्त, सरकार से मदद की गुहार
State, Uttar Pradesh

सऊदी अरब में 161 भारतीय मजदूर फंसे, वीजा समाप्त होने के बावजूद जबरन काम; पासपोर्ट जब्त, सरकार से मदद की गुहार

अंबेडकरनगर/अबहा (सऊदी अरब)। सऊदी अरब के अबहा शहर में उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कुल 161 भारतीय मजदूर गंभीर मानवीय संकट में फंसे हुए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के कई मजदूर शामिल हैं। इन श्रमिकों का आरोप है कि वीजा की अवधि समाप्त हो जाने के बावजूद संबंधित कंपनी न तो उन्हें भारत लौटने दे रही है और न ही पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान कर रही है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि मजदूरों को भरपेट भोजन तक नसीब नहीं हो रहा। बसखारी ब्लॉक के अमिया वामनपुर गांव निवासी संतोष कुमार और हृदेश कुमार सहित कई मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप और स्वदेश वापसी की अपील की है। मजदूरों का कहना है कि कंपनी उनसे जबरन पेंटिंग और अन्य श्रम कार्य करवा रही है, जबकि उनका कानूनी प्रवास पहले ही समाप्त हो चुका है। पासपोर्ट जब्त, परिजन बेहाल हृदेश ...
अनिरुद्धाचार्य ने बताई पहली कमाई की कहानी, प्रयागराज में 9 दिन की कथा के 3000 रुपये से खरीदी हारमोनियम
State, Uttar Pradesh

अनिरुद्धाचार्य ने बताई पहली कमाई की कहानी, प्रयागराज में 9 दिन की कथा के 3000 रुपये से खरीदी हारमोनियम

मथुरा। मथुरा-वृंदावन स्थित गौरी-गोपाल आश्रम के संचालक और प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने अपनी पहली कमाई को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी पहली कमाई प्रयागराज में 9 दिनों की कथा के दौरान हुई थी, जिसमें उन्हें कुल 3000 रुपये मिले। कथावाचक ने बताया कि उस समय उनके साथी कथावाचक अपनी कमाई से मोबाइल खरीद लिया था, लेकिन उन्होंने पैसे का उपयोग संगीत सीखने के लिए हारमोनियम खरीदने में किया। आज भी उनकी पहली कमाई से खरीदी गई हारमोनियम उनके पास सुरक्षित है। अनिरुद्धाचार्य ने कथा के दौरान श्रोताओं को यह संदेश भी दिया कि कमाई का सही उपयोग करना और शौक के लिए पैसा बर्बाद न करना चाहिए। उन्होंने कहा, “आपकी कमाई का उपयोग आपकी जरूरतों को पूरा करने में होना चाहिए।” स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने यह भी बताया कि उन्होंने जहां-जहां से लिया, उसे लौटा दिया है। इसी क्रम में प्रयागराज माघ मेले में...
गाजियाबाद: रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े पर रोक, आधार ई-वेरिफिकेशन से होगी पहचान
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद: रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े पर रोक, आधार ई-वेरिफिकेशन से होगी पहचान

गाजियाबाद। जिले में अब कोई भी व्यक्ति फर्जी तरीके से किसी अन्य की प्रॉपर्टी अपनी नाम पर नहीं करा सकेगा और न ही बेच सकेगा। इसके लिए रजिस्ट्री विभाग ने आधार ई-वेरिफिकेशन की व्यवस्था शुरू कर दी है। इस प्रणाली के तहत प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करने वाले व्यक्ति की पहचान UID नंबर और अंगूठे के निशान के जरिए सत्यापित की जाएगी। सहायक आयुक्त स्टांप पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी आठों सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में कंप्यूटर सिस्टम को अपडेट कर दिया गया है। 2 फरवरी से यह प्रणाली लागू हो जाएगी। इसके अंतर्गत रजिस्ट्री में आधार संख्या दर्ज कर संबंधित व्यक्ति के नाम और पते की पुष्टि की जाएगी, साथ ही बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण और ई-हस्ताक्षर के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऑनलाइन दस्तावेज एवं पारदर्शिता आधार आधारित बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन से न केवल फर्जी रजिस्ट्री पर रोक लगेगी, बल्कि संपत्...
मऊ: मंत्री एके शर्मा के स्वागत में एसडीएम राजेश अग्रवाल ने गाया ‘मेरे घर सरकार आए हैं’, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
State, Uttar Pradesh

मऊ: मंत्री एके शर्मा के स्वागत में एसडीएम राजेश अग्रवाल ने गाया ‘मेरे घर सरकार आए हैं’, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मऊ। मऊ जिले की मधुबन तहसील के एसडीएम राजेश अग्रवाल का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। वीडियो में वे मंच से मंत्री एके शर्मा के स्वागत के दौरान गाना “मेरे घर सरकार आए हैं” पेश करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, एनबीटी ऑनलाइन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मंत्री एके शर्मा मऊ में आयोजित वृहद रोजगार महोत्सव में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत के गांधी खेल मैदान में हुआ। इस अवसर पर कंपनियों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर मंत्री ने अभ्यर्थियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा और वे अपने परिवार के भरण-पोषण में सक्षम होंगे। कार्यक्रम में भाजपा नेता राष्ट्र कुंवर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम, वरिष्ठ वकील अनिल कुमार मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। एसडीएम राजेश अग्रवाल कौन हैं...
इटावा: सैकड़ों साल पुरानी ‘बीहड़ वाले सैयद बाबा’ मजार पर बुलडोजर की तैयारी, खादिम दस्तावेज पेश नहीं कर पाए
State, Uttar Pradesh

इटावा: सैकड़ों साल पुरानी ‘बीहड़ वाले सैयद बाबा’ मजार पर बुलडोजर की तैयारी, खादिम दस्तावेज पेश नहीं कर पाए

इटावा। यूपी के इटावा में सैकड़ों साल पुरानी मजार पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। यह मजार फिशर वन क्षेत्र में स्थित है और ‘बीहड़ वाले सैयद बाबा’ के नाम से जानी जाती है। वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बने इस मजार पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर दिया है। मजार के खादिम फजले इलाही से 22 जनवरी तक अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था, लेकिन वह समय सीमा तक कोई प्रमाण नहीं दे पाए। जवाब की समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने मजार पर नोटिस चस्पा कर दिया। वन विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई तेज कर दी थी। अधिकारियों के अनुसार, इस मजार पर हर गुरुवार भारी भीड़ जमा होती है और बिना अनुमति के उर्स का आयोजन होता रहा है। मजार पर जाने वाले लोग प्रशासन की कार्रवाई को आस्था पर चोट बताते हुए चिंता व्यक्त कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि मजार तक पहुंचने वाल...
गाजियाबाद: 20 साल में बने 28 हजार दिव्यांग सर्टिफिकेट की जांच, फर्जी पाए गए तो सरकारी नौकरी जाएगी
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद: 20 साल में बने 28 हजार दिव्यांग सर्टिफिकेट की जांच, फर्जी पाए गए तो सरकारी नौकरी जाएगी

गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की है। पिछले 20 साल में बनाए गए करीब 28 हजार सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी। जांच में फर्जी पाए जाने पर न केवल सरकारी नौकरी जाएगी, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। विभाग के अनुसार, अधिकतर फर्जी सर्टिफिकेट आंख, नाक और कान की बीमारियों का हवाला देकर बनाए गए हैं। इस मामले की निगरानी नोडल अधिकारी अनवर अंसारी करेंगे। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम की पूरी काउंसलिंग और जांच के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। 2005 के बाद बने सर्टिफिकेट्स की जांच शुरू हो गई है। इसमें कम दिखाई देने, कम सुनने, बोलने में असमर्थ, दुर्घटना के बाद विकलांग और मानसिक रोग से पीड़ित लोगों के मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विभाग को शिकायतें मिली हैं कि कुछ लोग 33 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद 50–55 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण...
नितिन गडकरी ने जौनपुर और आजमगढ़ को दिया बाइपास का तोहफा, ट्रैफिक की समस्या होगी कम
State, Uttar Pradesh

नितिन गडकरी ने जौनपुर और आजमगढ़ को दिया बाइपास का तोहफा, ट्रैफिक की समस्या होगी कम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर और आजमगढ़ में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इन दोनों शहरों में 4-लेन बाइपास के निर्माण की मंजूरी की घोषणा की है। जौनपुर में 12.2 किमी लंबाई वाले वेस्टर्न बाइपास का निर्माण 944.19 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह परियोजना शहर के क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क में मिसिंग लिंक को पूरा करेगी और राष्ट्रीय राजमार्ग-731 और राष्ट्रीय राजमार्ग-135A को सीधे जोड़कर शहर के अंदर की भीड़ को कम करेगी। प्रस्तावित बाइपास राष्ट्रीय राजमार्ग-31, 135A, 128A और 731 से इंटीग्रेट होकर ट्रैफिक की आवाजाही में सुधार करेगा। वहीं, आजमगढ़ में 15 किमी लंबाई वाले दक्षिण-पूर्व बाइपास का निर्माण 1,279.13 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इस परियोजना में 1 फ्लाईओवर, 2 इंटरचेंज, सर्विस रोड और दोनों तरफ स्लिप रोड शामिल हैं। यह बाईपास शहर के क्षेत्र...
गाजियाबाद: नाले में गिरी कार, खिड़की तोड़कर बचाई पांच युवकों की जान
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद: नाले में गिरी कार, खिड़की तोड़कर बचाई पांच युवकों की जान

गाजियाबाद। मोदीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात को एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, लेकिन कार सवार पांच युवकों ने समय रहते खिड़की के शीशे तोड़कर अपनी जान बचाई। हादसे में सभी को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, खंजरपुर कॉलोनी निवासी रोहित कुमार और विकास कुमार अपने साथी चुड़ियाला निवासी सौरभ, गौरव और सुजीत के साथ किसी काम से मेरठ गए थे। रात में वे गांव लौट रहे थे। हनुमानपुरी मार्ग पर डॉ. केएन मोदी ग्लोबल स्कूल के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरे नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की खराब हालत के कारण चालक का नियंत्रण खो गया और हादसा हुआ। गनीमत रही कि युवकों ने खुद को बाहर निकाल लिया, नहीं तो गंभीर हादसा हो सकता था। कार पानी में दो फीट तक डूब गई थी और बाहर निकलने में उन्हें करीब 20 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी। अमित सक्सेना, एसीपी ...
अयोध्या: रामलीला कलाकारों का पारिश्रमिक दोगुना, अनवरत रामलीला को मिलेगा और बेहतर मंचन
State, Uttar Pradesh

अयोध्या: रामलीला कलाकारों का पारिश्रमिक दोगुना, अनवरत रामलीला को मिलेगा और बेहतर मंचन

अयोध्या। अयोध्या की अनवरत रामलीला मंडलियों के कलाकारों का पारिश्रमिक बढ़ा दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए कलाकारों और मंडलियों का मानदेय अब प्रति मंडली 17,500 रुपये और 25,000 रुपये कर दिया गया है। इससे पहले प्रत्येक मंडली को मात्र 8,500 रुपये ही मिलते थे। संस्थान के सीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सामान्य मंडलियों के कलाकारों को 700 रुपये प्रति कलाकार और राष्ट्रीय स्तर की मंडलियों को 1,000 रुपये प्रति कलाकार के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इस प्रकार, 15 दिनों तक मंचन करने पर कलाकारों को कुल 17,500 रुपये और 25,000 रुपये मिलेंगे। अनवरत रामलीला का मंचन तुलसी स्मारक भवन के नवनिर्मित परिसर में बेहतर सुविधाओं के साथ किया जा रहा है। बाहर से आने वाली मंडलियों को आवास, भोजन और यात्रा का खर्च भी प्रदान किया जाता है। संस्कृति विभाग ने इसके...
महोबा: जल जीवन मिशन पर उठे विवाद पर डीएम गजल भारद्वाज ने रखी प्रशासन की स्थिति
State, Uttar Pradesh

महोबा: जल जीवन मिशन पर उठे विवाद पर डीएम गजल भारद्वाज ने रखी प्रशासन की स्थिति

महोबा। जिले में जल जीवन मिशन से जुड़ी योजनाओं में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच महोबा डीएम गजल भारद्वाज ने प्रशासन का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा पूरी तरह पारदर्शी है और सड़कों की रिस्टोरेशन पर तेजी से काम हो रहा है। डीएम ने बताया कि जिले में 344 गांवों में 3224 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अब तक 3205 किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही 1,12,032 घरों में पानी की कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है। पाइपलाइन बिछाने के दौरान 1131 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसमें से 1118 किलोमीटर सड़कों का रिस्टोरेशन पूरा हो चुका है। चरखारी क्षेत्र में 717 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसमें से 706 किलोमीटर का कार्य पूर्ण हो चुका है। डीएम ने कहा कि सड़क रिस्टोरेशन का थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन संस...