अयोध्या: राम मंदिर निर्माण अंतिम चरण में, अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण होंगे
अयोध्या, वीएन दास: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक में राम मंदिर के शेष निर्माण कार्यों की समीक्षा और भावी योजनाओं पर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने की। पहले दिन की बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को महत्वपूर्ण अपडेट दिए।
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 30 अप्रैल तक राम मंदिर से जुड़े सभी शेष निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद मुख्य निर्माण एजेंसियां एलएंडटी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) मंदिर ट्रस्ट को साइट हैंडओवर कर देंगी। अब तक मंदिर निर्माण पर कुल लगभग 1900 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जिसमें से 1600 करोड़ रुपये (जीएसटी सहित) का भुगतान किया जा चुका है। मुख्य मंदिर का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है, अब परकोटा में म्यूरल और अन्य सुविधाएं अंतिम चरण में हैं।
&nb...









