छत पर उगा दी अफीम की फसल चित्तौड़गढ़ में घर बना ‘नशे का अड्डा’, 352 पौधे जब्त
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे देखकर खुद अधिकारी भी हैरान रह गए। आमतौर पर दूर-दराज के इलाकों या खेतों में छिपकर की जाने वाली अफीम की खेती इस बार शहर के बीचों-बीच एक रिहायशी मकान की छत पर मिली है। आरोपी ने अपने घर की छत को ही अफीम का बागान बना रखा था।
टबों में लहलहाती थी अफीम
मामला शहर के तिलक नगर, सेंती क्षेत्र का है। सदर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मकान की छत पर संदिग्ध पौधे उगाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने तिलक नगर निवासी उदयलाल गुर्जर के घर पर दबिश दी, तो छत पर रखे 10 प्लास्टिक के टबों में अफीम के पौधे लहलहाते मिले।
352 पौधे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि तलाशी के दौरान कुल...










