Monday, June 22

This slideshow requires JavaScript.

छत पर उगा दी अफीम की फसल चित्तौड़गढ़ में घर बना ‘नशे का अड्डा’, 352 पौधे जब्त

 

This slideshow requires JavaScript.

 

 

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे देखकर खुद अधिकारी भी हैरान रह गए। आमतौर पर दूर-दराज के इलाकों या खेतों में छिपकर की जाने वाली अफीम की खेती इस बार शहर के बीचों-बीच एक रिहायशी मकान की छत पर मिली है। आरोपी ने अपने घर की छत को ही अफीम का बागान बना रखा था।

 

टबों में लहलहाती थी अफीम

 

मामला शहर के तिलक नगर, सेंती क्षेत्र का है। सदर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मकान की छत पर संदिग्ध पौधे उगाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने तिलक नगर निवासी उदयलाल गुर्जर के घर पर दबिश दी, तो छत पर रखे 10 प्लास्टिक के टबों में अफीम के पौधे लहलहाते मिले।

 

352 पौधे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि तलाशी के दौरान कुल 352 अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। आरोपी ने शहरी इलाके में पुलिस की नजरों से बचते हुए अवैध रूप से अफीम की खेती कर रखी थी। पुलिस ने मौके से सभी पौधों को जब्त कर लिया और आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

तस्करी नेटवर्क की जांच

 

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और डिप्टी पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने यह खेती केवल निजी उपयोग के लिए की थी या फिर इसके पीछे अफीम के दूध की तस्करी से जुड़ा कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।

 

इलाके में मचा हड़कंप

 

शहर के रिहायशी इलाके में इस तरह ‘नशे की खेती’ का खुलासा होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और ऐसे किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Leave a Reply