Monday, June 29

Rajasthan

राजस्थान में हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में स्कूल बंद, सर्दी और कोहरे को लेकर जारी अलर्ट
Rajasthan, State

राजस्थान में हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में स्कूल बंद, सर्दी और कोहरे को लेकर जारी अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में अभी भी शीतलहर और कोहरे का असर जारी है। जिला प्रशासन ने 5वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टियां 16 और 17 जनवरी तक बढ़ा दी हैं, ताकि ठंड से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।   मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी से उत्तरी हवा कमजोर होगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे प्रदेशवासियों को राहत मिलेगी। हालांकि, 22 से 24 जनवरी के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते मौसम अचानक बदल सकता है।   मौसम की वर्तमान स्थिति हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के आसपास हल्का कोहरा और ठंडी हवा लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। वहीं, अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार है:   जयपुर: 7.6°C अजमेर: 6.3°C भीलवाड़ा: 5.6°C वनस्थली: 3.8°C अलवर: 1.0°C पिलानी: 3.9°C सीकर: 1.0°C को...
जयपुर में भव्य परेड और शौर्य संध्या के साथ मनाया गया 78वां सेना दिवस, तस्वीरों में देखें सेलिब्रेशन
Rajasthan, State

जयपुर में भव्य परेड और शौर्य संध्या के साथ मनाया गया 78वां सेना दिवस, तस्वीरों में देखें सेलिब्रेशन

  जयपुर। भारतीय सेना ने 15 जनवरी 2026 को अपना 78वां सेना दिवस राजस्थान की राजधानी जयपुर में ऐतिहासिक और भव्य अंदाज में मनाया। एसएमएस स्टेडियम में आयोजित शौर्य संध्या कार्यक्रम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया।   इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने ‘भारतीय सेना-शौर्य एवं बलिदान की परंपरा’ पर आधारित विशेष कवर का अनावरण किया और प्रोजेक्ट नमन के तहत सूरतगढ़ में 100वें नमन सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सेना बैंड, मलखंभ, कलारीपयट्टू, ऑपरेशन सिंदूर का नाट्य मंचन और भव्य ड्रोन शो मुख्य आकर्षण बने।   पुष्पांजलि से हुई परेड की शुरुआत, वीरों को दी श्रद्धांजलि सेना दिवस परेड की शुरुआत जयपुर के प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि समारोह से हुई। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान ...
कौन हैं मेजर शैतान सिंह भाटी? जिनकी शौर्यगाथा ने 3000 चीनी सैनिकों को रोका, आज थल सेनाध्यक्ष ने किया ‘नमन’
Rajasthan, State

कौन हैं मेजर शैतान सिंह भाटी? जिनकी शौर्यगाथा ने 3000 चीनी सैनिकों को रोका, आज थल सेनाध्यक्ष ने किया ‘नमन’

  जयपुर। 78वें आर्मी डे के मौके पर जयपुर में आयोजित परेड में भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राजस्थान की वीर भूमि के सपूत मेजर शैतान सिंह भाटी को याद किया। उन्होंने कहा कि फौज में सबसे बहादुर सैनिक राजस्थान से हैं, और शैतान सिंह भाटी उसी वीर परंपरा के प्रतीक हैं।   सैन्य परिवार में जन्म, बचपन से देशभक्ति का जज्बा मेजर शैतान सिंह भाटी का जन्म 1 दिसंबर 1924 को तत्कालीन जोधपुर रियासत के बनासोर गांव में हुआ। उनका परिवार सैन्य परंपरा से जुड़ा हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने जोधपुर के प्रतिष्ठित चोपासनी स्कूल से प्राप्त की। 1949 में उन्होंने भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट में शामिल होकर देशसेवा की राह चुनी।   नेतृत्व और साहस का प्रतीक सेना में अपनी अनुशासनप्रियता, साहस और नेतृत्व क्षमता से उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा जीता। 1962 के भारत-चीन युद्ध के ...
अब सप्ताह में एक दिन बच्चे अपनी पसंद का कपड़ा पहनकर स्कूल आएंगे, शिक्षा विभाग ने जारी की नई व्यवस्था
Rajasthan, State

अब सप्ताह में एक दिन बच्चे अपनी पसंद का कपड़ा पहनकर स्कूल आएंगे, शिक्षा विभाग ने जारी की नई व्यवस्था

    जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने एक नई और सकारात्मक पहल की है। अब सप्ताह में एक दिन यानी गुरुवार को स्कूल यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य नहीं होगा। इस दिन छात्र-छात्राएं अपनी पसंद के घरेलू या पारंपरिक कपड़ों में स्कूल आ सकेंगे।   छात्रों का आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास प्रमुख उद्देश्य शिक्षा विभाग का कहना है कि इस कदम से विद्यार्थियों को स्कूल में अधिक सहज और तनावमुक्त वातावरण मिलेगा। यूनिफॉर्म से एक दिन की छूट का उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाना, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और उन्हें पारंपरिक व आधुनिक संस्कृति के बीच संतुलन सीखने में मदद करना है।   शिक्षकों पर भी लागू होगा आदेश यह नई व्यवस्था केवल विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगी। अब शिक्षक भी हर गुरुवार अपनी पसंद के हथकरघा वस्त्र, स्...
आर्मी डे पर जयपुर से राजनाथ सिंह का सख्त संदेश: ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी
Rajasthan, State

आर्मी डे पर जयपुर से राजनाथ सिंह का सख्त संदेश: ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी

    जयपुर। आर्मी डे पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित शौर्य संध्या में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा को लेकर दो टूक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और जब तक आतंकवाद की मानसिकता खत्म नहीं होती, भारत का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।   कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी उपस्थित रहे।   सैन्य शक्ति के साथ राष्ट्रीय चरित्र का प्रदर्शन राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने केवल भारत की सैन्य क्षमता नहीं दिखाई, बल्कि इसके माध्यम से देश ने अपने राष्ट्रीय चरित्र और मूल्य...
कांग्रेस का SIR में गड़बड़ी का आरोप, गहलोत ने कार्यकर्ताओं से कहा: ‘वोट न कटने दें’
Rajasthan, State

कांग्रेस का SIR में गड़बड़ी का आरोप, गहलोत ने कार्यकर्ताओं से कहा: ‘वोट न कटने दें’

    जयपुर। राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में नाम हटाए जाने को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासन दोनों से सतर्क रहने की अपील की है।   गहलोत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि SIR के तहत मतदाता सूची में नाम हटवाने के लिए आपत्ति दर्ज कराने की आज आखिरी तारीख है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के कई हिस्सों से ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं, जहां अज्ञात लोगों द्वारा बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7 जमा कराए गए हैं।   पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे पूरी मुस्तैदी से इस प्रक्रिया पर नजर रखें और सुनिश्चित करें कि किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से न हटे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारि...
68 की उम्र में विधायक बने और एमए फाइनल पास किया, जानें राजस्थान के फूलसिंह मीणा की प्रेरक कहानी
Rajasthan, State

68 की उम्र में विधायक बने और एमए फाइनल पास किया, जानें राजस्थान के फूलसिंह मीणा की प्रेरक कहानी

  राजस्थान के उदयपुर ग्रामीण से तीसरी बार विधायक चुने गए फूलसिंह मीणा ने साबित कर दिया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। 68 साल की उम्र में उन्होंने जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ से राजनीति विज्ञान में एमए अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की। यह उनके जीवन की प्रेरक कहानी न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे देश के युवाओं और बुजुर्गों के लिए मिसाल बन रही है।   बेटियों और परिवार की प्रेरणा से अधूरा सपना हुआ पूरा   फूलसिंह मीणा को महज 15 वर्ष की उम्र में पारिवारिक परिस्थितियों के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। लेकिन सीखने का जज्बा कभी कम नहीं हुआ। उनके पांचों बेटियों और पत्नी शांति देवी के सहयोग ने उन्हें दोबारा पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रेरित किया।   55 की उम्र में फिर थामी किताबें   करीब 40 साल के लंबे अंतराल के बाद, 55 वर्ष की उम्र में फूलसिंह मीणा ने पढ़ाई फिर शुरू क...
ऑपरेशन सिंदूर: जयपुर में सेना का अद्भुत प्रदर्शन, 15 ‘धुरंधर’ ताकतें बनीं कवच
Rajasthan, State

ऑपरेशन सिंदूर: जयपुर में सेना का अद्भुत प्रदर्शन, 15 ‘धुरंधर’ ताकतें बनीं कवच

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को भारतीय सेना का अद्भुत शौर्य देखने को मिला। सेना दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में जाबांज जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए और जनता को अपनी बहादुरी का अनुभव कराया। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के तहत इस्तेमाल किए जाने वाले अत्याधुनिक हथियार और उपकरण भी प्रदर्शित किए गए, जिनसे सैनिकों की ताकत कई गुना बढ़ जाती है। भारतीय सेना की ताकत का यह प्रदर्शन न केवल देशवासियों के लिए गर्व का विषय रहा, बल्कि दुनिया को भी यह दिखाता है कि हमारी सेना हर मोर्चे पर मजबूत और तैयार है। सेना की 15 'धुरंधर' ताकतें भीष्म टैंक और अर्जुन टैंक – युद्धक्षेत्र में असाधारण शक्ति और सुरक्षा प्रदान करने वाले ये टैंक रूस और भारत के सहयोग से विकसित किए गए हैं। हाई मोबिलिटी टोही दस्ता – रेगिस्तान, पहाड़, जंगल और कीचड़ हर जगह संचालित होने में सक्षम, 2 किमी तक ड्रोन को बाधित करने की क्षमता रखत...
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान घुटने पर, भारतीय सेना ने तबाह किए 5 राडार और 2 एयर फील्ड
Rajasthan, State

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान घुटने पर, भारतीय सेना ने तबाह किए 5 राडार और 2 एयर फील्ड

    जयपुर: 78वें सेना दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित भव्य परेड में ऑपरेशन सिंदूर की झलक लोगों को दिखाई दी। मई 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर इतनी सटीक और निर्णायक कार्रवाई की कि दुश्मन घुटने टेकने को मजबूर हो गया।   ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो प्रमुख एयरफील्ड—सरगोदा और रहीमयार खान—को निष्क्रिय किया। इसके साथ ही पाकिस्तान में मौजूद नौ आतंकवादी कैंपों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई की पुष्टि मीडिया रिपोर्ट्स और सैटेलाइट इमेजेस के जरिए हुई।   हवाई सुरक्षा को किया बर्बाद   ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के एयर डिफेंस नेटवर्क को भी भारी क्षति पहुंचाई गई। भारतीय सेना ने निम्नलिखित एयर डिफेंस राडारों को बुरी तरह तबाह किया:   पसरूर एयर डिफेंस राडार चुनियान एयर डिफेंस राडार सुकूर एयर ड...
‘नाग’ की कमान संभालने वाली कैप्टन हंसजा शर्मा: आर्मी में महिलाओं का मान बढ़ाने वाली पहली रुद्र पायलट
Rajasthan, State

‘नाग’ की कमान संभालने वाली कैप्टन हंसजा शर्मा: आर्मी में महिलाओं का मान बढ़ाने वाली पहली रुद्र पायलट

    जयपुर: भारतीय सेना के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। 78वें सेना दिवस की भव्य परेड के दौरान हेलिकॉप्टर से लॉन्च होने वाली नाग मिसाइल प्रणाली HELINA (हेलीकॉप्टर लॉन्च्ड नाग) का प्रदर्शन किया गया। इस अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम की कमान संभाल रही हैं कैप्टन हंसजा शर्मा, जो थल सेना की पहली रुद्र हेलिकॉप्टर पायलट हैं।   कैप्टन हंसजा शर्मा 251 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन से जुड़ी हैं और उनका यह दायित्व भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और नेतृत्व क्षमता का सशक्त प्रतीक बन गया है।   क्या है HELINA मिसाइल   HELINA भारत द्वारा विकसित एक आधुनिक तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक मिसाइल है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने तैयार किया है। यह मिसाइल रुद्र और प्रचंड जैसे लड़ाकू हेलिकॉप्टरों से दागी जाती है और दुश्मन के टैंकों को लंबी दूरी से तबाह करने...