अजमेर: पिता की हत्या कर बेटी ने भेजी व्हाट्सएप पर फोटो, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
अजमेर: रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक सनसनीखेज मामले में अजमेर की एससी-एसटी कोर्ट ने पिता की हत्या करने वाली बेटी रागिनी दुबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। छह साल पहले हुई इस रूह कंपा देने वाली वारदात ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया था। कोर्ट ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बेटी को दोषी पाया।
खौफनाक रात की कहानी
मामला 3 फरवरी 2020 का है। आदर्श नगर थाना क्षेत्र के विज्ञान नगर में रहने वाले अशोक कुमार दुबे (62) का अपनी छोटी बेटी रागिनी (तब 31 वर्ष) से झगड़ा हुआ। गुस्से में अंधी होकर रागिनी ने अपने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा। इस हमले में अशोक कुमार दुबे के शरीर पर 19 गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वारदात के बाद की सनक
हत्या के बाद रागिनी ने पिता के लहूलुहान शव को घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद उसने अपनी बड़ी बहन यामिनी को व्हाट्सएप पर ...










