गुजरात में SIR प्रक्रिया के दौरान महिला कर्मचारी की मौत, एक दिन पहले BLO ने किया था सुसाइड
वडोदरा/अहमदाबाद: गुजरात में वोटर लिस्ट के स्पेशल रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान दुखद घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। वडोदरा जिले से मिली खबर के अनुसार, BLO की सहायक महिला कर्मचारी उषाबेन सोलंकी की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले राज्य में दो BLO की जान जा चुकी थी। एक दिन पहले गिर सोमनाथ जिले में एक BLO ने मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। 40 वर्षीय शिक्षक अरविंद वढेर ने सुसाइड नोट में लिखा था कि "मैं अब और SIR का काम नहीं कर सकता।"
फॉर्म की चेकिंग के दौरान हादसा:जानकारी के अनुसार, वडोदरा शहर के सयाजीगंज स्थित प्रताप विद्यालय में वोटर लिस्ट के फॉर्म चेकिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान BLO वैशालीबेन पटेल की सहायक के तौर पर काम कर रही उषाबेन सोलंकी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। तेज धूप में लगातार खड़े रहकर काम करने और बढ़ते प्रेशर के कारण उन्हें चक्कर आया। स...










