दिल्ली में धूप से साफ होगी हवा ग्रीन वॉल, बायोफिल्म और एआई मॉडल देंगे प्रदूषण से राहत
नई दिल्ली। राजधानी की हवा प्रदूषण से जंग जल्द ही नई तकनीकों के सहारे लड़ती दिखाई देगी। दिल्ली सरकार ऐसे समाधान पर विचार कर रही है, जिनमें धूप खुद हवा को साफ करेगी, बिना बिजली के चलने वाले एयर प्यूरीफिकेशन पैनल लगाए जाएंगे और एआई आधारित मॉडल धूल और धुएं का पहले से अनुमान लगा सकेंगे।
सरकार को यह सुझाव उसके इनोवेशन चैलेंज के तहत मिले हैं, जिसमें अब तक 265 से ज्यादा प्रपोजल आए हैं।
अक्टूबर में शुरू हुई पहल
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस पहल की शुरुआत अक्टूबर में की थी।दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रही है।लक्ष्य है—राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिए नए, किफायती और व्यवहारिक समाधान तलाशना।
सुझावों की लंबी सूची
अधिकारियों के अनुसार अब तक मिले प्रस्तावों में—
68 प्रपोजल वाहन प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े
करीब 197 प्रपोजल एयर प्...










