जहां रहेगा वहीं रौशनी बिखेरेगा… छत्तीसगढ़ के युवा IAS अफसर दीपक सोनी को जल संरक्षण में राष्ट्रीय सम्मान
रायपुर: छत्तीसगढ़ के युवा IAS अधिकारी दीपक सोनी को जल संसाधन संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया गया, साथ ही उन्हें एक करोड़ रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
दीपक सोनी, जो वर्तमान में बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर हैं, ने नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा से लेकर बलौदाबाजार तक अनेक विकास परियोजनाओं का संचालन कर जिले और राज्य के विकास में मिसाल कायम की है। उनकी कार्यशैली और नवाचारों ने उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए रखा है।
2011 बैच के IAS अधिकारी
दुर्ग के निवासी दीपक सोनी साल 2011 के IAS अधिकारी हैं। बलौदाबाजार में जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके प्रयासों ने जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। इससे पहले भी उन्होंने रायपुर, सूरजपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों में नवाचारों...










