दिल्ली को जल्द मिलेगी जाम से राहत, 60 से अधिक जगहों पर बनेगा फुट ओवरब्रिज
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम और पैदल चलने वालों की सुरक्षा के मसले पर राहत मिल सकती है। सरकार ने राजधानी के 60 से अधिक स्थानों पर फुट ओवरब्रिज (FOB) निर्माण की योजना बनाई है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी (PWD) ने फिजिबिलिटी स्टडी की शुरुआत कर दी है।
ईस्ट दिल्ली में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के पास सत्यम एनक्लेव और JNU के बेर सराय क्षेत्र में FOB निर्माण की संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जिन जगहों पर भारी पैदल यातायात है, वहां गाड़ियों की गति धीमी हो जाती है और लंबा जाम लगता है। ऐसे स्थानों पर FOB निर्माण से जाम में कमी और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
फिजिबिलिटी स्टडी में क्या होगा
PWD अधिकारी बताते हैं कि फिजिबिलिटी स्टडी में पैदल यात्रियों की संख्या, ट्रैफिक वॉल्यूम और स्थान की उपलब्धता का सर्वे किया जाएगा। जहां पर्याप्त जगह होगी, वहां तुरंत FOB...










