दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोटेस्ट के दौरान बवाल: महिला पत्रकार पर हमला
नई दिल्ली, 14 फरवरी 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के आर्ट फैकल्टी परिसर में यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में हुए प्रोटेस्ट के दौरान हिंसा का मामला सामने आया। इस घटना में एक महिला पत्रकार के साथ मारपीट की सूचना मिली है।
मामला क्या है?
लेफ्ट संगठन द्वारा आयोजित प्रोटेस्ट में कवरेज करने पहुंची महिला पत्रकार पर दोपहर करीब 2 बजे हमला हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आरोप लगाया कि लेफ्ट-विंग स्टूडेंट्स ने प्रदर्शनकारियों से सवाल पूछने पर पत्रकार पर हमला किया। ABVP का दावा है कि इसमें शामिल कई लोग DU के छात्र नहीं थे और उन्होंने पुलिस व यूनिवर्सिटी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
छात्र संगठनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने आरोप लगाया कि राइट-विंग स्टूडेंट्स ने प्रोटेस्ट के दौरान उनके मेंबर्स पर हमला किया। AISA ने बताया कि उनकी DU सेक्रेटरी अंजलि मह...










