Bihar Exit Poll 2025: NDA की बड़ी जीत के अनुमान से महागठबंधन बौखलाया, RJD ने नतीजों से पहले ही जताई नाराजगी
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। अधिकांश एग्जिट पोल के अनुसार NDA स्पष्ट बहुमत से बिहार में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है, जिससे महागठबंधन में खलबली मची हुई है।
RJD का आरोप
RJD के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए NDA पर चुनाव प्रभावित करने और धांधली कराने का आरोप लगाया। मंगनी लाल मंडल ने कहा, “पहले चरण में 65% वोट सरकार के पक्ष में थे, तो दूसरे चरण में वोटिंग पर रोक क्यों? RJD कार्यकर्ताओं को बूथ के बाहर रोक दिया जाता है और पुलिस के जरिए धमकी दी जा रही है।”
मंडल का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों से चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रह गई और महागठबंधन को परेशान किया जा रहा है। उनके बयान से यह लग रहा है कि RJD ने नतीजों से पहले ही हार मानने की मानसिकता दिखा दी है।
NDA का उ...









