Wednesday, March 4

Bihar

Bihar, State

दरभंगा एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान हवा में चक्कर लगाता रहा, रांची में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

      दरभंगा एयरपोर्ट पर एक बार फिर एप्रन (पार्किंग) की कमी और बुनियादी ढांचे की सीमाओं के कारण यात्रियों की सांसें अटक गईं। हैदराबाद से आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 537 को करीब डेढ़ घंटे तक हवा में चक्कर काटते रहना पड़ा। जब एयरपोर्ट पर जगह नहीं मिली, तो विमान को रांची में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।   फ्लाइट रांची एयरपोर्ट पर शाम 4 बजकर 28 मिनट पर उतरी और करीब आधे घंटे रुकने के बाद यात्रियों को लेकर पुनः दरभंगा के लिए रवाना हुई। शाम 5 बजकर 28 मिनट पर विमान दरभंगा पहुंचा, तब जाकर यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।   यात्रियों में हड़कंप   हैदराबाद से आई फ्लाइट जब दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं कर पाई और हवा में चक्कर लगाने लगी, तो यात्रियों में घबराहट और हड़कंप मच गया। रांची में लैंडिंग के दौरान भी स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन बाद में सुरक्षित...
बिहार में कृषि योजनाओं का लाभ चाहते हैं किसान, तो बनवाएं फार्मर आईडी; हर पंचायत में शिविर
Bihar, State

बिहार में कृषि योजनाओं का लाभ चाहते हैं किसान, तो बनवाएं फार्मर आईडी; हर पंचायत में शिविर

      बिहार में अब हर किसान के पास ‘फार्मर आईडी’ होना अनिवार्य कर दिया गया है। इस आईडी के बिना भविष्य में कोई भी किसान सरकारी सहायता या अनुदान का लाभ नहीं ले पाएगा।   मुख्य सचिव के आदेश पर राज्य की सभी पंचायतों में फार्मर आईडी बनाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में किसानों का आईडी बनाने के साथ-साथ ई-केवाईसी भी जारी किया जा रहा है। डीएओ शांतनु कुमार ने बताया कि आईडी और ई-केवाईसी दोनों ही किसानों के लिए जरूरी हैं। यदि किसान इस प्रक्रिया में पीछे रहेंगे, तो उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।   किसान बना सकते हैं फार्मर आईडी तीन तरीकों से:   कृषि समन्वयक एवं राजस्व कर्मचारी के माध्यम से शिविर में जाकर। सीएससी केंद्र/वसुधा केंद्र के जरिए। स्वयं ऑनलाइन रज...
पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों का दुष्कर्म का आरोप, कारगिल चौक पर हंगामाआशुतोष कुमार पांडेय | नवभारत टाइम्स, पटना
Bihar, State

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों का दुष्कर्म का आरोप, कारगिल चौक पर हंगामाआशुतोष कुमार पांडेय | नवभारत टाइम्स, पटना

      पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। जहानाबाद की रहने वाली यह छात्रा मुन्नाचक स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई और उसका निधन हो गया।   इस घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने पटना के व्यस्त कारगिल चौक पर शव के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण शहर की यातायात व्यवस्था कई घंटों तक ठप रही और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।   जांच में जुटी पुलिस   पुलिस के अनुसार, छात्रा 5 जनवरी को अपने घर जहानाबाद से हॉस्टल लौटी थी। अगले दिन, 6 जनवरी को उसे कमरे में बेहोश पाया गया और तुरंत कदमकुआं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बि...
चूड़ा–दही के बहाने सियासी संदेश: मीडिया के सवाल पर क्यों भड़के तेज प्रताप यादव?
Bihar, State

चूड़ा–दही के बहाने सियासी संदेश: मीडिया के सवाल पर क्यों भड़के तेज प्रताप यादव?

पटना। बिहार की राजनीति में कभी लालू प्रसाद यादव का चूड़ा–दही भोज सियासी ताकत का प्रतीक माना जाता था। अब उसी परंपरा को उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने अंदाज़ में आगे बढ़ाते दिख रहे हैं। मकर संक्रांति से पहले तेज प्रताप लगातार नेताओं को चूड़ा–दही भोज का न्योता दे रहे हैं, लेकिन इसी बीच मीडिया के एक सवाल पर उनका गुस्सा सुर्खियों में आ गया। दरअसल, तेज प्रताप यादव ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात के बाद 14 जनवरी को अपने सरकारी आवास (26 एम, स्ट्रैंड रोड) पर होने वाले चूड़ा–दही भोज का न्योता दे रहे थे। इसी दौरान पत्रकारों ने सवाल किया—क्या वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अपने भाई तेजस्वी यादव को भी न्योता देंगे? बस, इसी सवाल पर तेज प्रताप का तेवर बदल गया। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “हर जगह जाएंगे। आप लोगों को इतनी बेचैनी क्यों है? सबको बुलाएंगे, आपको भी बुलाएंगे।” उनकी इस ...
जमीन के बदले नौकरी घोटाला: लालू के ‘हनुमान’ भोला यादव पर सीबीआई का शिकंजा, एक्सेल शीट से लेकर गवाहों तक पुख्ता सबूत
Bihar, State

जमीन के बदले नौकरी घोटाला: लालू के ‘हनुमान’ भोला यादव पर सीबीआई का शिकंजा, एक्सेल शीट से लेकर गवाहों तक पुख्ता सबूत

पटना। जमीन के बदले नौकरी घोटाले में सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी और तत्कालीन विशेष कार्य अधिकारी (OSD) भोला यादव (A-7) को साजिश का अहम कर्ताधर्ता बताया है। चार्जशीट के अनुसार, भोला यादव ही जमीन की “रेकी”, सौदेबाजी और बदले में रेलवे में नियुक्तियों की पूरी प्रक्रिया को जमीन पर अंजाम देता था। महुआबाग क्षेत्र में जमीन देखने से लेकर नौकरी का ऑफर देने और अंततः नामों को एमएस एक्सेल शीट में दर्ज कराने तक की भूमिका उसी की थी। सीबीआई का दावा है कि उसके पास इस पूरे नेटवर्क को साबित करने के लिए मजबूत गवाह और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मौजूद हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, जमीन जिन लोगों से ली गई, उन्हीं या उनके रिश्तेदारों को रेलवे में ग्रुप-डी सब्स्टीट्यूट के रूप में नियुक्त किया गया। बाद में ये जमीनें घूम-फिरकर लालू यादव और उनके परिवार के पास पहुंचीं। महुआबाग में सक्रिय भूमिका चा...
बिहार में शीतलहर का कहर: 14 जिलों में येलो अलर्ट, कोहरे से जनजीवन प्रभावित
Bihar, State

बिहार में शीतलहर का कहर: 14 जिलों में येलो अलर्ट, कोहरे से जनजीवन प्रभावित

पटना। बिहार में भीषण ठंड और बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बेहद कम हो गया है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह अलर्ट 14 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। जिन जिलों को अलर्ट में शामिल किया गया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया शामिल हैं। विभाग ने लोगों को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। तापमान में और गिरावट की आशंका मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सप्ताह तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिराव...
अंतिम महारानी के निधन के साथ इतिहास में दर्ज हुआ 491 साल पुराना दरभंगा राज परिवार
Bihar, State

अंतिम महारानी के निधन के साथ इतिहास में दर्ज हुआ 491 साल पुराना दरभंगा राज परिवार

    दरभंगा (बिहार): मिथिला क्षेत्र और बिहार के लोगों के लिए एक युग का अंत हो गया है। दरभंगा राज परिवार की अंतिम वारिस, महारानी कामसुंदरी देवी, 96 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गईं। उनके साथ ही सन 1535 में स्थापित इस प्राचीन राज परिवार की आखिरी पीढ़ी का इतिहास में दर्ज होना तय हो गया।   महारानी कामसुंदरी: दयालु और आधुनिक सोच वाली महारानी कामसुंदरी देवी दरभंगा के अंतिम महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं। वे न केवल मिथिला क्षेत्र में, बल्कि बिहार के अन्य हिस्सों में भी सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं। महाराजा कामेश्वर सिंह ने उन्हें आधुनिक शिक्षा और रीति-रिवाजों से परिचित कराने का विशेष ध्यान रखा। इसके चलते महारानी कामसुंदरी उत्कृष्ट फोटोग्राफर भी बन गईं, और उनके द्वारा ली गई तस्वीरें दरभंगा के राजमहल, कल्याणी निवास और कल्याणी फाउंडेशन में सजी ह...
चिराग पासवान की 2026 की सबसे बड़ी विश: तीन राज्यों के बाद अब असम-बंगाल पर है नजर
Bihar, State

चिराग पासवान की 2026 की सबसे बड़ी विश: तीन राज्यों के बाद अब असम-बंगाल पर है नजर

    पटना: केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नए साल पर एक बड़ा राजनीतिक संकल्प लिया है। उनका उद्देश्य साफ है – लोजपा (रामविलास) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाना। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए चिराग पासवान अब बिहार, झारखंड और नगालैंड की सीमाओं से बाहर निकलकर असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।   तीन राज्यों में पहले ही दिखा पार्टी का असर 2024 में झारखंड विधानसभा चुनाव में लोजपा ने चतरा सीट से जीत दर्ज की थी। इसी तरह नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023 में केवल 16 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए दो सीटों पर जीत मिली थी और पार्टी को राज्य पार्टी का दर्जा भी मिला। बिहार में तो लोजपा ने अपनी जड़ें मज़बूत कर ली हैं।   राष्ट्रीय पार्टी बनने का सपना राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए किसी दल को कम से कम तीन रा...
Dog Bite: भागते रहो! अपराधियों से ज्यादा आवारा कुत्तों का खौफ, हर महीने डेढ़ से दो हजार शिकार
Bihar, State

Dog Bite: भागते रहो! अपराधियों से ज्यादा आवारा कुत्तों का खौफ, हर महीने डेढ़ से दो हजार शिकार

    सीतामढ़ी (बिहार): बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों से अधिक आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए गंभीर चिंता का कारण बन गया है। जिले में हर महीने करीब 1,500 और साल भर में लगभग 14,000 लोग कुत्तों के काटने (Dog Bite) का शिकार हो रहे हैं। पिछले चार वर्षों में यह आंकड़ा 55,000 से अधिक पहुंच गया है।   अपराधियों से ज्यादा कुत्तों का डर स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उन्हें अपराधियों से कम, आवारा कुत्तों से अधिक डर लगने लगा है। सदर अस्पताल और अन्य पीएचसी/सीएचसी में हर दिन औसतन 6-7 लोग कुत्तों के काटने से इलाज के लिए आते हैं। दिसंबर 2025 में ही सदर अस्पताल में 1,810 मरीजों ने इलाज कराया। इसके अलावा, कुछ लोग बॉर्डर इलाकों में नेपाल तक इलाज के लिए जाते हैं, जबकि अन्य खुद दवा लेकर जख्म का इलाज करते हैं।   पिछले पांच माह के आंकड़े:   जुलाई 2025 – 1,373 अगस्त 202...
‘RJD में क्या गाली देने की छूट?’ सांसद सुरेंद्र यादव पर भड़का NDA, कहा- कार्रवाई करें लालू
Bihar, Politics, State

‘RJD में क्या गाली देने की छूट?’ सांसद सुरेंद्र यादव पर भड़का NDA, कहा- कार्रवाई करें लालू

    पटना: बिहार के जहानाबाद से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव विवादों में घिर गए हैं। विधानसभा चुनाव में अपने मन मुताबिक परिणाम न मिलने पर नाराज सांसद ने आम जनता के साथ-साथ यादव समाज के लिए भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार की सियासत में उबाल आ गया है।   जदयू ने लालू से कार्रवाई की मांग की सांसद सुरेंद्र यादव के वीडियो को लेकर जदयू ने RJD पर कड़ा प्रहार किया। जदयू एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, "क्या आरजेडी ने अपने सांसद को गाली देने की छूट दे रखी है? यदि नहीं, तो लालू यादव अपने सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव पर तुरंत कार्रवाई करें।" नीरज कुमार ने यह भी कहा कि सुरेंद्र यादव का यह व्यवहार यह दर्शाता है कि अब लालू यादव और तेजस्वी यादव का यादव समाज पर एकाधिकार नहीं रहा। उन्होंने जोर देकर कहा क...