नीट छात्रा मौत मामला: ‘कलयुग का अभिमन्यु हूं…’ प्रभात अस्पताल के CMD के बयान से बढ़ा विवाद
पटना: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल की नीट छात्रा की मौत से जुड़े मामले में विवादों में घिरे प्रभात मेमोरियल अस्पताल के CMD डॉ. सतीश सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए गए उनके तीखे और चुनौतीपूर्ण बयान ने इस संवेदनशील मामले को नया मोड़ दे दिया है।
डॉ. सतीश सिंह ने खुद को ‘कलयुग का अभिमन्यु’ बताते हुए कथित साजिशकर्ताओं को खुली चेतावनी दी। उनका यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं और छात्रा की मौत को लेकर पुलिस जांच जारी है।
गणतंत्र दिवस पर गरजे CMD:अस्पताल के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश सिंह ने कहा,“जिसको जितना जोर लगाना है, जितनी साजिशें रचनी हैं रच ले। मैं कलयुग का अभिमन्यु हूं। एक-एक का दरवाजा खोलूंगा और एक-एक को जमीन में दफना कर नेस्तनाबूद कर दूंगा।”
उन्होंने अपने संबोधन में संविधान, नियम और कानून के पालन प...










