बिहार: खाली पड़े ATM, पैसे के लिए भटकते रहे लोग! एक दिन की हड़ताल से 65 हजार करोड़ का कारोबार ठप
पटना: बिहार सहित देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल ने बैंकिंग सिस्टम को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर सरकारी, ग्रामीण और सहकारी बैंक बंद रहे, जिससे अकेले बिहार में लगभग 65 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय लेनदेन ठप हो गया।
चेक क्लियरेंस और नकद लेनदेन प्रभावितहड़ताल के कारण सरकारी बैंकों में नकद जमा-निकासी, ड्राफ्ट निर्माण और चेक क्लियरेंस पूरी तरह बंद रही। व्यापारियों और आम जनता को भुगतान और लेनदेन में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई इलाके के ATM खाली हो गए, और लोग निजी बैंकों के ATM की तलाश में भटकते नजर आए।
बैंक कर्मचारियों की मांग: फाइव डे वर्किंगहड़ताल की मुख्य वजह 'फाइव डे बैंकिंग' यानी प्रत्येक शनिवार को अवकाश की मांग है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि पहले IBA ने लिखित सहमति दी थी, लेकिन केंद्...










