बिहार में फिर गरमाई ‘विधायक तोड़ो’ की चर्चा, जेडीयू का दावा—सत्र के दौरान राजद में होगी बड़ी टूट
पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के बीच सियासी गलियारों में एक बार फिर दल-बदल की अटकलें तेज हो गई हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने दावा किया है कि सत्र के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के भीतर बड़ी टूट हो सकती है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार के बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।
नीरज कुमार ने कहा कि राजद के कई विधायक पार्टी नेतृत्व से असंतुष्ट हैं और चलते सत्र में ही “भगदड़” की स्थिति बन सकती है। उनका दावा है कि यह असंतोष तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर है, जिसके चलते कई विधायक जेडीयू का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने पूर्व विधायक रियाजुल हक के जेडीयू में शामिल होने को “झांकी” बताते हुए कहा कि असली तस्वीर अभी सामने आनी बाकी है।
पहले भी उठती रही हैं अटकलें
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद से ही विपक्षी दलों में टूट की चर्चाएं समय-समय पर उठती रही हैं, हालांकि अब ...










