पप्पू यादव को मिला राहुल-प्रियंका का समर्थन, गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक साजिश
पटना: बिहार के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी ने राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके समर्थन में जोरदार बयान दिए हैं।
राहुल गांधी ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को “राजनीतिक प्रतिशोध” करार देते हुए केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पटना में NEET की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग करने पर पप्पू यादव को डराया और धमकाया जा रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा-राजग मॉडल के तहत अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है और पीड़ित परिवार को न्याय से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा,
"पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आया – केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो। पप्पू यादव जी ...










