Thursday, June 18

Bihar

बिहार विधानसभा में बाल-बाल बचा स्पीकर, छत का हिस्सा गिरा; RJD विधायक ने जांच की मांग की
Bihar, State

बिहार विधानसभा में बाल-बाल बचा स्पीकर, छत का हिस्सा गिरा; RJD विधायक ने जांच की मांग की

पटना (सुधेंद्र प्रताप सिंह): बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सदन की कार्यवाही में शामिल होने जा रहे विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) बाल-बाल बच गए, जब विधानसभा भवन की बालकनी की छत का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। घटना के समय स्पीकर सुरक्षित दूरी पर थे, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना से अफरा-तफरी:छत का मलबा गिरते ही विधानसभा परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस कारण उस मार्ग को सुरक्षा के लिहाज से कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया और सदस्यों की आवाजाही रोक दी गई। कुछ महीने पहले हुआ था रिनोवेशन:बिहार विधानसभा भवन का बड़े पैमाने पर कुछ महीनों पहले जीर्णोद्धार कराया गया था, जिसमें सरकार ने लाखों रुपये खर्च किए थे। रिनोवेशन के बाद आज हुई यह घटना सरकार की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। RJD विधायक ने उठाए सवाल:...
राजगीर धर्मशाला में 4 पर्यटकों के शव मिले, आत्महत्या की आशंका
Bihar, Politics, State

राजगीर धर्मशाला में 4 पर्यटकों के शव मिले, आत्महत्या की आशंका

नालंदा/राजगीर (रवि सिन्हा, प्रणय राज): बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में चार पर्यटकों के एक साथ फांसी के फंदे पर लटकते शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना दिगंबर जैन धर्मशाला में सामने आई। घटना का खुलासा:मालूम हुआ कि दो दिन पहले ही चारों पर्यटकों ने आत्महत्या की। कमरे से तेज़ बदबू आने के बाद आसपास के लोगों को इसका पता चला। घटना की सूचना मिलते ही राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार और डीएसपी सुनील कुमार सिंह तुरंत धर्मशाला पहुंचे। पर्यटक बेंगलुरु के लगते हैं:प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतकों के मोबाइल में बेंगलुरु का नंबर था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चारों पर्यटक कर्नाटक से राजगीर आए थे। जांच जारी:आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और मृतकों के परिवार तक स...
बिहार में जमीन रजिस्ट्री हुई आसान: मोबाइल OTP की अनिवार्यता खत्म, अब सिर्फ नंबर भरकर बुकिंग
Bihar, State

बिहार में जमीन रजिस्ट्री हुई आसान: मोबाइल OTP की अनिवार्यता खत्म, अब सिर्फ नंबर भरकर बुकिंग

पटना (रवि सिन्हा): बिहार में जमीन रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया अब और सरल हो गई है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब दस्तावेज बुकिंग के लिए मोबाइल OTP की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इस फैसले से रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है और लोगों का समय भी बचेगा। नए नियम से होगी आसान बुकिंगपहले जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए दोनों पक्षों – खरीदार और विक्रेता – के मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाता था। OTP के वेरीफिकेशन के बाद ही बुकिंग पूरी होती थी। लेकिन नेटवर्क या तकनीकी दिक्कतों के कारण कई बार OTP समय पर नहीं पहुंच पाता था या सिस्टम हैंग हो जाता था, जिससे बुकिंग अटक जाती थी और निबंधन कार्यालयों में लंबी कतारें लग जाती थीं। अब नए नियम के तहत सिर्फ मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ही दस्तावेज की बुकिंग की जा सकेगी। राजस्व विभाग ने बताया कि यह कदम जमीन रजिस्ट्री में लोगों की बढ़ती शिकायतों को ...
नीट छात्रा मामला: सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी को चुनौती दी, 24 घंटे में कार्रवाई की चेतावनी
Bihar, Politics, State

नीट छात्रा मामला: सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी को चुनौती दी, 24 घंटे में कार्रवाई की चेतावनी

पटना: बिहार में नीट छात्रा की मौत के मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप लगातार तेज हो रहे हैं। अब इस विवाद में राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को खुली चुनौती दी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर राबड़ी देवी को यह पता है कि किसी मंत्री या मंत्री के बेटे का इस मामले में हाथ है, तो उन्हें तुरंत उसका नाम सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम सामने आने पर 24 घंटे के भीतर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सम्राट चौधरी का बयान:"राबड़ी देवी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री हैं। अगर उन्हें किसी मंत्री या उनके बेटे के शामिल होने की जानकारी है, तो उन्हें इसे जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए। नाम उजागर न करने का अर्थ है कि साक्ष्यों को छुपाने की कोशिश की जा रही है। मैं गारंटी देता हूं कि अगर किसी मंत्री या उसके बेटे का नाम सामने आता है, तो ...
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
Bihar, State

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

पटना: उच्चतम न्यायालय ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को चुनौती देने वाली जन सुराज पार्टी (JSP) की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी राजनीतिक दल के कहने पर पूरे राज्य के लिए चुनाव रद्द करने का आदेश जारी नहीं किया जा सकता। याचिका का आधार:जन सुराज पार्टी ने दावा किया था कि राज्य सरकार ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिला लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये हस्तांतरित किए, जिससे चुनाव आचार संहिता (MCC) का कथित उल्लंघन हुआ। पार्टी ने इसी आधार पर राज्य में नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश:प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाल्या बागची की पीठ ने याचिकाकर्ता के वरिष्ठ अधिवक्ता सी यू सिंह को पटना उच्च न्यायालय का रुख करने की सलाह दी। न्यायालय ने कहा कि यह मामला केवल एक राज्य से संब...
हाजीपुर सदर अस्पताल में नवजात अदला-बदली का आरोप, परिजनों का हंगामा, डॉक्टर-नर्स फरार
Bihar, State

हाजीपुर सदर अस्पताल में नवजात अदला-बदली का आरोप, परिजनों का हंगामा, डॉक्टर-नर्स फरार

हाजीपुर (वैशाली)। बिहार के वैशाली जिले स्थित हाजीपुर सदर अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रसव के बाद नवजात बच्चे की अदला-बदली को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ओटी वार्ड में मौजूद डॉक्टर और नर्स सहित कई कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ऑपरेशन के बाद बताया गया बेटा, फिर सौंप दी गई बेटी जानकारी के अनुसार, गोरौल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी धीरज कुमार की पत्नी गुंजन को प्रसव के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने उन्हें बताया कि गुंजन ने बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद ...
मधुबनी में चल रहा था अवैध ‘टेलीकॉम एक्सचेंज’, चीन-थाईलैंड समेत 4 देशों के अपराधियों से जुड़े तार
Bihar, State

मधुबनी में चल रहा था अवैध ‘टेलीकॉम एक्सचेंज’, चीन-थाईलैंड समेत 4 देशों के अपराधियों से जुड़े तार

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। जिले के तिरहुत कॉलोनी स्थित एक मकान में चल रहे हाईटेक सेटअप पर छापेमारी कर पुलिस ने सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चीन, म्यांमार, थाईलैंड और कंबोडिया में बैठे साइबर अपराधियों के साथ मिलकर भारत में लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। पुलिस ने इस नेटवर्क की गंभीरता को देखते हुए मामले की जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों को भी दे दी है। हाईटेक ऑफिस बनाकर चलाया जा रहा था अवैध ‘टेलीकॉम एक्सचेंज’ पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक मकान को पूरी तरह हाईटेक ऑफिस में तब्दील कर रखा था। यहां से गिरोह अवैध रूप से ऐसा सिस्टम चला रहा था, जिससे विदेशी कॉल को लोकल कॉल में बदलकर लोगों को भ्रमित किया जाता था। इस तकनीक के जरिए जब किसी भारतीय नागरिक को कॉल आता, ...
बिहार में CBI जांच पर फिर उठे सवाल, पटना NEET छात्रा मौत केस से गरमाई राजनीति
Bihar, State

बिहार में CBI जांच पर फिर उठे सवाल, पटना NEET छात्रा मौत केस से गरमाई राजनीति

पटना। बिहार की राजधानी पटना में नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। निजी हॉस्टल में रह रही छात्रा की मौत के बाद जहां आम लोग न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं, वहीं अब इस मामले की जांच को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन, कैंडल मार्च और सामाजिक संगठनों के दबाव के बीच बिहार सरकार ने इस केस में सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश कर दी है। सरकार का दावा है कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए यह कदम उठाया गया है, लेकिन पीड़िता के परिजन इस फैसले से संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। परिजनों ने जताई नाराजगी, न्यायिक जांच की थी मांग मृत छात्रा के परिवार ने पहले ही स्पष्ट किया था कि वे CBI जांच नहीं चाहते, बल्कि न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि वे चाहते हैं कि पूरे मामल...
दीघा घाट पर शुरू होगी गंगा आरती, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Bihar, State

दीघा घाट पर शुरू होगी गंगा आरती, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश

पटना। राजधानी पटना के प्रसिद्ध दीघा पाटी पुल घाट को पर्यटन के लिहाज से और आकर्षक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को जेपी सेतु के पास स्थित दीघा घाट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांधी घाट की तर्ज पर दीघा घाट पर भी नियमित गंगा आरती शुरू कराई जाए। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग, पटना जिला प्रशासन और पटना नगर निगम (PMC) के अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि गंगा आरती के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएं, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक नई आध्यात्मिक अनुभूति मिल सके। विधानसभा कार्यवाही स्थगित होने के बाद पहुंचे घाट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद दीघा घाट पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और विकास कार्यों की समीक्षा की। मु...
सम्राट चौधरी का लालू-राजद पर तीखा हमला: बोले- ‘आरजेडी गुलामों की पार्टी’, वंशवाद ही है पहचान
Bihar, Politics, State

सम्राट चौधरी का लालू-राजद पर तीखा हमला: बोले- ‘आरजेडी गुलामों की पार्टी’, वंशवाद ही है पहचान

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी पर करारा प्रहार किया। सम्राट चौधरी ने राजद को वंशवाद की राजनीति का प्रतीक बताते हुए कहा कि पार्टी में लोकतंत्र का कोई स्थान नहीं है और वहां कार्यकर्ता गुलामी की मानसिकता में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद का संगठन अब नीति और विचारधारा के बजाय एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां योग्यता नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध ही सत्ता का आधार बन चुके हैं। तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कटाक्ष उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव का अपने बेटे के प्रति प्रेम इतना गहरा है कि उन्होंने पार्टी की कमान भी उसी के हाथ में सौंप दी। उन्होंने कहा कि र...