पटना में गंगा क्रूज मार्च से फिर दौड़ेगा, 50 लाख रुपये से पूरी हुई मरम्मत
पटना: बिहार के पर्यटन प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। गंगा नदी में क्रूज की यात्रा फिर से शुरू होने जा रही है। अगले महीने यानी मार्च के पहले सप्ताह से पटना में चलने वाला रो-पैक्स वेसल क्रूज ‘एमवी स्वामी परमहंस’ अपनी सेवाएं फिर से देने लगेगा। इस क्रूज की क्षमता एक बार में 300 यात्रियों को सफर कराने की है।
बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) ने क्रूज की तकनीकी मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए हैं। नियमों के अनुसार हर पांच साल में जलयान का ड्राई-डॉक अनिवार्य होता है। इस दौरान क्रूज के इंजन, नेविगेशन सिस्टम और बाहरी ढांचे की सघन जांच की गई। कोलकाता के ड्राई-डॉक सेंटर से मरम्मत के बाद क्रूज फरवरी के अंत तक पटना के दीघा घाट पहुंच जाएगा।
क्रूज का इतिहास और शुरुआत:‘एमवी स्वामी परमहंस’ जलयान केंद्र सरकार की ओर से बिहार में रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उपहार ...










