Wednesday, July 1

Assam

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने दिया इस्तीफा, हिमंता बिस्वा सरमा ने जताई बड़ी भविष्यवाणी
Assam, Politics, State

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने दिया इस्तीफा, हिमंता बिस्वा सरमा ने जताई बड़ी भविष्यवाणी

दिसपुर, 16 फरवरी 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने सोमवार सुबह कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह इस्तीफा तत्कालीन अध्यक्ष गौरव गोगोई को भेजा। 32 साल कांग्रेस में बिताने वाले भूपेन बोरा ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला नहीं है, बल्कि पार्टी में सही स्टैंड लेने के लिए मजबूरी थी। भूपेन बोरा के इस्तीफे के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना “आखिरी हिंदू नेता” खो दिया है और पार्टी में सामान्य परिवार का व्यक्ति अब आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की हालत बेहद खराब है। सीएम ने यह भी संभावना जताई कि भूपेन बोरा भविष्य में बीजेपी से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, "कई और नेता भी कांग्रेस छो...
जो देश का बुरा सोचता, कांग्रेस उसे कंधे पर बैठाती है: पीएम मोदी का बड़ा हमला
Assam, Politics, State

जो देश का बुरा सोचता, कांग्रेस उसे कंधे पर बैठाती है: पीएम मोदी का बड़ा हमला

गुवाहाटी, 14 फरवरी 2026: असम विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्वोत्तर राज्य असम में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत डिब्रूगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन करके की और इसके बाद गुवाहाटी में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया। गुवाहाटी में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ताओं की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज की कांग्रेस हर उस विचार और हर उस आतंकी को कंधे पर बैठाती है, जो देश का बुरा सोचता है। जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करने का सपना देखते हैं, नॉर्थईस्ट को भारत से अलग करने के नारे लगाते हैं, वे कांग्रेस के लिए पूजनीय बन चुके हैं।” पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम जनता को कांग्रेस से सतर्क रहने की चेतावनी दें। उन्होंने कहा कि सत्ता से 10 साल दूर रहने की वजह से कांग्रेस और अधिक जहरीली हो गई है...
पीएम मोदी असम दौरे पर: हाईवे पर विमान उतरने का किया जिक्र, कांग्रेस पर बोला हमला
Assam, Politics, State

पीएम मोदी असम दौरे पर: हाईवे पर विमान उतरने का किया जिक्र, कांग्रेस पर बोला हमला

गुवाहाटी/डिब्रूगढ़: विधानसभा चुनावों की दहलीज पर खड़े असम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असम दौरा कई बड़े सौगातों के साथ आया। डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन किया गया, जहां उन्होंने वायुसेना के विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ भी देखा। इसके बाद पीएम मोदी गुवाहाटी पहुंचे और IIM गुवाहाटी के उद्घाटन सहित राज्य में कुल 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ किया। उन्होंने बीजेपी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि "आज बीजेपी का इतना विकास इसलिए हो रहा है क्योंकि आप लोगों की मेहनत से सरकार बनी है।" हाईवे पर विमान, नए इतिहास की शुरुआत पीएम मोदी ने गर्व के साथ बताया कि असम के हाईवे पर विमान उतरने का यह नया अनुभव देश के लिए भी अनूठा है। उन्होंने कहा, "आज मैं असम के हाईवे पर उतरा। रनवे पर नहीं बल्कि हाईवे पर उतरा, तो एक नय...
डिब्रूगढ़ में शुरू हुई इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा, पीएम मोदी बोले– असम के लिए ऐतिहासिक दिन
Assam, State

डिब्रूगढ़ में शुरू हुई इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा, पीएम मोदी बोले– असम के लिए ऐतिहासिक दिन

गुवाहाटी/डिब्रूगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम दौरे पर डिब्रूगढ़ पहुंचे और यहां इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इसे असम के लिए ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह सुविधा पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। हवाई प्रदर्शन के साथ फीचर का अवलोकन प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में फाइटर, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन किया गया। यह पूर्वोत्तर में ELF की पहली सुविधा है। इसके निर्माण से सिविल और मिलिट्री एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग और टेक-ऑफ में मदद मिलेगी। जीवनरक्षक बनेगी यह सुविधा मोरन बाईपास पर विकसित ELF सुविधा को इंडियन एयर फोर्स के सहयोग से खास तौर पर डिजाइन किया गया है। यह इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लिए अहम एसेट साबित होगी। प्राकृतिक आपदाओं या रणनीतिक जरूरतों के समय बचाव और राहत ऑपरेशन को तेजी से...
असम के मोरान इमरजैंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर पहली बार उतरा राफेल, डिब्रूगढ़ में देखने उमड़ी भारी भीड़
Assam, State

असम के मोरान इमरजैंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर पहली बार उतरा राफेल, डिब्रूगढ़ में देखने उमड़ी भारी भीड़

डिब्रूगढ़ (शशि मिश्रा) – असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरान हाइवे इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ईएलएफ) पर भारतीय वायु सेना का पहला राफेल विमान उतरा। यह घटना पूर्वोत्तर के लिए ऐतिहासिक और दुर्लभ क्षण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 फरवरी की यात्रा से पहले भारतीय वायु सेना ने टच-एंड-गो ऑपरेशन का पूर्ण पूर्वाभ्यास किया, जिसमें सुखोई-30, राफेल, स्वदेशी तेजस, हरक्यूलिस और एंटोनोव एएन-32 विमान शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए हवाई पट्टी पर भारी भीड़ लगाई। विमान उतरते और गर्जना करते हुए वापस उड़ते ही दर्शक रोमांचित हो उठे। विशेष रूप से निर्मित 4.2 किलोमीटर लंबी राजमार्ग हवाई पट्टी पर लैंडिंग और टेक-ऑफ का प्रदर्शन भारतीय वायु सेना की शक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले अभ्यास जारीएनएच-127 पर स्थित ईएलएफ पर 13 फरवरी त...
हिमंत के ‘पॉइंट-ब्लैंक शॉट’ वाले विवादित वीडियो पर घमासान, बीजेपी ने सोशल मीडिया को-कन्वीनर को पार्टी से निकाला
Assam, Politics, State

हिमंत के ‘पॉइंट-ब्लैंक शॉट’ वाले विवादित वीडियो पर घमासान, बीजेपी ने सोशल मीडिया को-कन्वीनर को पार्टी से निकाला

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का विवादित AI वीडियो और उससे उत्पन्न राजनीतिक विवाद अब और बढ़ गया है। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया को-कन्वीनर रॉन विकास गौरव को पार्टी से हटा दिया। गौरव ने असम बीजेपी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें सीएम को अल्पसंख्यक समुदाय पर बंदूक ताने हुए दिखाया गया और कैप्शन में लिखा गया था, “पॉइंट-ब्लैंक शॉट”। वीडियो विवाद और राजनीतिक प्रतिक्रिया:यह वीडियो 7 फरवरी को पोस्ट किया गया था, लेकिन राजनीतिक विरोध और आलोचना के बाद इसे हटा दिया गया। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) ने इस मामले में दिसपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई। कांग्रेस के एमएलए सिबामोनी बोरा और दिगंत बर्मन ने आरोप लगाया कि यह वीडियो बहुत भड़काने वाला और सांप्रदायिक था, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। शिकायत में कहा गया कि वीडियो में सीएम सरमा को मुस्...
असम में SIR प्रक्रिया पूरी, अंतिम मतदाता सूची जारी
Assam, Politics, State

असम में SIR प्रक्रिया पूरी, अंतिम मतदाता सूची जारी

गुवाहाटी। असम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है और राज्य की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने जानकारी दी कि यह प्रक्रिया 10 फरवरी को समाप्त हुई, जो नवंबर से राज्य के सभी 35 जिलों में चल रही थी। इस विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर सत्यापन किया, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाया जा सके। 5.86 लाख नए नाम जुड़े, 2.43 लाख नाम हटाए गए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सत्यापन अभियान में लगभग 6.27 लाख ऐसे युवाओं की पहचान हुई जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है या होने वाली है। इसके अलावा अंतिम सूची में: 5.86 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए 2.43 लाख नाम मसौदा सूची से हटाए गए उन्होंने बताया कि यह हटाए गए नाम कुल मसौदा सूची का लगभग 0.97 प्रतिशत हैं। 35 में स...
असम CM हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा बयान: अगली जनगणना में बांग्लादेशी मुस्लिम आबादी बढ़कर 40% तक पहुंच सकती है
Assam, Politics, State

असम CM हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा बयान: अगली जनगणना में बांग्लादेशी मुस्लिम आबादी बढ़कर 40% तक पहुंच सकती है

  गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में मुस्लिम आबादी और जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी जनगणना असम के लिए चिंता का विषय साबित होगी, क्योंकि इसमें बांग्लादेशी मूल के मुसलमानों की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।   सरमा ने यह भी कहा कि संदिग्ध लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित करें और उचित प्रक्रिया के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि योग्य लोगों के नाम हटाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।   जनगणना और डेमोग्राफिक बदलाव: सरमा ने बताया कि 2011 की जनगणना में असम की कुल 3.12 करोड़ आबादी में से 1.07 करोड़ मुसलमान (34.22%) और 1.92 करोड़ हिंदू (61.47%)...
चुनाव से पहले असम सरकार का बड़ा दांव  एमएमयूए योजना को मिली रफ्तार, 40 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य
Assam, State

चुनाव से पहले असम सरकार का बड़ा दांव एमएमयूए योजना को मिली रफ्तार, 40 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

  गुवाहाटी। विधानसभा चुनावों से पहले असम की भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान (एमएमयूए) को तेज कर दिया है। राज्य के सभी 35 जिलों में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को 10 हजार रुपये की शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से 40 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।   मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि एक अप्रैल 2025 से शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक 15 लाख से अधिक महिलाओं को 10 हजार रुपये की प्रारंभिक सहायता दी जा चुकी है। पहले बजट में योजना का लक्ष्य 32 लाख महिलाओं तक सीमित था, जिसे बढ़ाकर 40 लाख कर दिया गया है।   8 लाख महिलाएं बन चुकी हैं ‘लखपति दीदी’   सरकारी आंकड़ों के अनुसार, एमएमयूए योजना के तहत अब तक करीब 8 लाख महिलाएं ‘लखपति ...
असम में प्रियंका गांधी बनाम अमित शाह: कांग्रेस ने मोर्चा संभाला, चुनावी जंग होगी हाईवोल्टेज
Assam, State

असम में प्रियंका गांधी बनाम अमित शाह: कांग्रेस ने मोर्चा संभाला, चुनावी जंग होगी हाईवोल्टेज

    गुवाहाटी (असम): पूर्वोत्तर के राज्य असम में कांग्रेस ने सत्ता की वापसी के लिए बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने प्रियंका गांधी को असम के विधानसभा चुनाव मोर्चे की जिम्मेदारी सौंपी है। यह पहला मौका है जब किसी राज्य की चुनावी रणनीति की कमान सीधे उनके हाथों में होगी।   केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद ऐसा पहली बार होगा जब बीजेपी के रणनीतिकार और गृह मंत्री अमित शाह का सीधे मुकाबला प्रियंका गांधी से होगा। बीजेपी की ओर से मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा चुनाव मैदान में उतरेंगे, जबकि कांग्रेस ने गौरव गोगोई को उम्मीदवार बनाया है।   प्रियंका गांधी की नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस ने असम को राष्ट्रीय राजनीति में फिर से चर्चा का केंद्र बना दिया है। उन्होंने स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें महाराष्ट्र के यशोमति ठाकुर, इमरान मसूद, सप्तगिरी शंकर उलाका और डॉ....