हैरान! रामकृष्ण परमहंस जयंती पर पीएम मोदी की पोस्ट पर भड़कीं बंगाल सीएम ममता बनर्जी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दो महीने शेष हैं और राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रामकृष्ण परमहंस जयंती पर की गई पोस्ट को लेकर तीखा आरोप लगाया है।
पीएम पर सांस्कृतिक असंवेदनशीलता का आरोप
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था,"स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने अध्यात्म और साधना को जिस प्रकार जीवनशक्ति के रूप में स्थापित किया, वह हर युग में मानवता का कल्याण करता रहेगा। उनके सुविचार और संदेश सदैव प्रेरणापुंज बने रहेंगे।"
ममता बनर्जी ने इसे रीपोस्ट करते हुए कहा,"हैरान हूं! एक बार फिर हमारे प्रधानमंत्री ने बंगाल की महान हस्तियों के प्रति अपनी सांस्कृतिक असंवेदनशीलता का आक्रामक प्रदर्शन किया है। आज युगावतार श्री श्री रामकृष्ण परमहंसदेव की जन्मतिथि है। इस ...










