Friday, May 29

Politics

शरद पवार के संसदीय जीवन के 60 साल: सुप्रिया और सुनेत्रा पवार ने साझा की पुरानी यादगार तस्वीर
Maharashtra, Politics, State

शरद पवार के संसदीय जीवन के 60 साल: सुप्रिया और सुनेत्रा पवार ने साझा की पुरानी यादगार तस्वीर

मुंबई/पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक शरद पवार ने अपने सार्वजनिक और संसदीय जीवन में 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 85 साल की उम्र में भी सक्रिय पवार साहेब को हाल ही में पुणे के रुबी हॉल क्लिनिक में डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। इस ऐतिहासिक मौके पर उनकी बहू और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार और बेटी सुप्रिया सुले ने एक बेहद पुरानी और अनूठी तस्वीर साझा की। तस्वीर 1967 की है, जब शरद पवार पहली बार बारामती से विधायक बने थे। सुनेत्रा पवार का संदेश सुनेत्रा पवार ने लिखा:"आदरणीय शरद पवार साहेब का पब्लिक और पार्लियामेंट्री जीवन आज साठ साल का ऐतिहासिक पड़ाव पूरा कर रहा है। 1967 में शुरू हुआ उनका सार्वजनिक जीवन आज भी उसी ऊर्जा और वफादारी के साथ आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र लेजिस्लेटिव असेंबली से लेकर पार्लियामेंट हाउस तक, उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों को बखू...
गुजरात चुनाव आयोग के नए CEO बने संदीप सागले, अहमदाबाद और अन्य शहरों के चुनाव अब उनके जिम्मे
Gujarat, Politics, State

गुजरात चुनाव आयोग के नए CEO बने संदीप सागले, अहमदाबाद और अन्य शहरों के चुनाव अब उनके जिम्मे

अहमदाबाद। गुजरात में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पूरा होने के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य के नए चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) के रूप में 2007 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप सागले को नियुक्त किया है। संदीप सागले ने इससे पहले गुजरात के डायरेक्टर जनरल ऑफ स्पोर्ट्स अथॉरिटी की जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी नियुक्ति से पहले यह पद आईएएस हरित शुक्ला (1999 बैच) के पास था, जिनके अधीन गुजरात में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण संपन्न हुआ। संदीप सागले कौन हैं? जन्म: 16 नवंबर 1973, महाराष्ट्र मूल घर: अकोला तहसील, अकोला जिला, महाराष्ट्र आईएएस बैच: 2007, गुजरात कैडर पूर्व पद: अहमदाबाद कलेक्टर, बनासकांठा और भरूच जिलों के कलेक्टर अन्य जिम्मेदारियां: गांधीनगर महानगरपालिका के कमिश्नर संदीप सागले को उनकी साफ-सुथरी छवि और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाना जाता है। ग...
‘100 विधायक लाओ, एक हफ्ते के लिए सीएम बन जाओ’: बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी का पलटवार—‘अपने विधायक बचा लें तो बड़ी बात’
Politics, State, Uttar Pradesh

‘100 विधायक लाओ, एक हफ्ते के लिए सीएम बन जाओ’: बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी का पलटवार—‘अपने विधायक बचा लें तो बड़ी बात’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में उस समय नया उबाल आ गया जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम को खुला ऑफर दे दिया। लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर में उन्होंने कहा, “100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ। जो 100 विधायक साथ लाएगा, वह एक हफ्ते के लिए मुख्यमंत्री बनेगा।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे के बीच दिए गए इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने इसे लेकर सपा प्रमुख पर तीखा हमला बोला है। ‘पहले अपने विधायक संभाल लें’—केशव मौर्य डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी में बीजेपी से तो कोई आने वाला नहीं है। अखिलेश यादव अपने विधायकों को बचा लें तो बड़ी बात होगी।” उन्होंने सोशल मीडिया पर भी तंज कसते हुए लिखा कि गुंडई की राजनीति की विरासत ज्यादा दिन नहीं चलती। मौर्य के इस बयान के बाद सियासी जुबानी ज...
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बड़ा कदम, वैश्विक संवाद को मिलेगा नया आयाम
Natioanal, Politics

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बड़ा कदम, वैश्विक संवाद को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली, 23 फरवरी 2026। भारत की संसदीय कूटनीति को नई दिशा देते हुए लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने 60 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूहों के गठन की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य दुनिया की विभिन्न संसदों के साथ भारत के संबंधों को और सुदृढ़ करना तथा प्रत्यक्ष संवाद को बढ़ावा देना है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब वैश्विक परिदृश्य में संवाद और सहयोग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। संसदीय मैत्री समूहों के माध्यम से भारत की संसद अब पारंपरिक कूटनीति के साथ-साथ संसदीय स्तर पर भी मजबूत और नियमित संपर्क स्थापित करेगी। सर्वदलीय भागीदारी से मजबूत होगा संदेश इन मैत्री समूहों में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसदों को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि इनमें कुछ विपक्षी सदस्य भी हैं, जिन्हें हाल ही में सदन में अनुशासनहीन व्यवहार के कारण निलंबित किया गया था। प्रमुख नेत...
AIMIM ने खेला नया दांव, RJD से अपने उम्मीदवार के समर्थन की मांग
Bihar, Politics, State

AIMIM ने खेला नया दांव, RJD से अपने उम्मीदवार के समर्थन की मांग

पटना, 24 फरवरी 2026: बिहार में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। पांच सीटों पर होने वाले चुनाव में अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने नया दांव चलकर महागठबंधन की रणनीति को उलझा दिया है। जहां एक ओर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब के नाम पर सहमति बनाने की कोशिशें हो रही थीं, वहीं AIMIM ने साफ संकेत दे दिया है कि उसकी प्राथमिकता हिना शहाब नहीं, बल्कि राज्यसभा में अपनी पार्टी का पहला प्रतिनिधि भेजना है। “पहले AIMIM का खाता खुले” AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान में राज्यसभा में उनकी पार्टी का कोई सदस्य नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि वैचारिक समानता के आधार पर RJD और कांग्रेस को AIMIM के उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए, ताकि संसद में विपक्...
कभी सोचा नहीं था शोक प्रस्ताव रखना: फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में अजित पवार को बताया ‘डियर फ्रेंड’
Maharashtra, Politics, State

कभी सोचा नहीं था शोक प्रस्ताव रखना: फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में अजित पवार को बताया ‘डियर फ्रेंड’

मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भावुक नजर आए। उन्होंने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार को याद करते हुए विधानसभा में शोक प्रस्ताव रखा। फडणवीस ने अजित दादा को "डियर फ्रेंड" कहते हुए उनके साथ अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंधों का ज़िक्र किया। फडणवीस ने याद किया अपने मेंटर और साथी फडणवीस ने कहा कि अजित पवार केवल एक राजनीतिक साथी नहीं थे, बल्कि एक मेंटर और करीबी दोस्त थे। उन्होंने पवार के काम करने के तरीके, अनुशासन और कड़े फैसले लेने की काबिलियत की तारीफ की। फडणवीस ने कहा, "अगर दादा होते तो वे 12वां बजट पेश करते और अगले साल 13वां बजट। यह अपने आप में कीर्तिमान होता, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।" भावुक क्षण: कभी नहीं सोचा था ऐसा दिन आएगा सदन में फडणवीस ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अजित पवार के लिए शोक प्रस्ताव पेश करना पड़ेगा। उन्होंन...
बंगाल चुनावों से पहले पीएम मोदी का भावुक संदेश: “जय मां काली” के साथ जताई चिंता
Politics, State, West Bengal

बंगाल चुनावों से पहले पीएम मोदी का भावुक संदेश: “जय मां काली” के साथ जताई चिंता

कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मतदाताओं को एक भावुक पत्र लिखा, जिसकी शुरुआत उन्होंने “जय मां काली” के शब्दों से की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बीजेपी की नई रणनीति का हिस्सा है, जो बंगाल के सामाजिक-सांस्कृतिक माहौल के साथ पार्टी को करीब लाने की कोशिश को दर्शाती है। पत्र में उठाए गए मुख्य मुद्दे पीएम मोदी ने पत्र में बंगाल में कथित बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने यह भी दोहराया कि महिलाओं की सुरक्षा बीजेपी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। जय श्री राम से जय मां काली की ओर बदलाव बीजेपी की पश्चिम बंगाल में अब तक की अभियान रणनीति में “जय श्री राम” का नारा मुख्य रहा है। लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि अब “जय मां काली” और “जय मां दुर्गा” का इस्तेमाल पार्टी की कोशिश को दिखाता है कि वह बंगाल के ...
मध्यप्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह से हिंसा: मंदसौर में बुजुर्ग को रस्सी से बांधकर पीटा, भोपाल में फेक वीडियो पर FIR
Madhya Pradesh, Politics, State

मध्यप्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह से हिंसा: मंदसौर में बुजुर्ग को रस्सी से बांधकर पीटा, भोपाल में फेक वीडियो पर FIR

भोपाल/मंदसौर, 23 फरवरी 2026: मध्यप्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाहों ने खतरनाक रूप ले लिया है। मंदसौर के नृसिंहपुर इलाके में एक मानसिक रूप से अस्थिर बुजुर्ग को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर समझकर रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा। घटना की गंभीरता इस बात से पता चलती है कि कुछ ही मिनटों में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और बिना किसी तथ्य की पुष्टि किए बुजुर्ग पर हमला बोल दिया। भोपाल में फर्जी वीडियो पर FIR भोपाल पुलिस ने इंस्टाग्राम पर 6 साल पुराना वीडियो वायरल करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का पुराना रिकॉर्ड था, जिसे हाल ही में सोशल मीडिया पर फिर से वायरल कर अफवाहें फैलाई गई थीं। पुलिस ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है और कहा है कि किसी भी अविश्वसनीय वीडियो या पोस्ट को सत्यापित किए बिना साझा न करें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे ...
असम विधानसभा चुनाव 2026: नितिन नवीन ने BJP को दिया 50% वोट शेयर का टारगेट, 20 से ज्यादा MLA के कट सकते हैं टिकट
Assam, Politics, State

असम विधानसभा चुनाव 2026: नितिन नवीन ने BJP को दिया 50% वोट शेयर का टारगेट, 20 से ज्यादा MLA के कट सकते हैं टिकट

गुवाहाटी (असम), 23 फरवरी 2026: आगामी विधानसभा चुनावों में असम में तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए BJP ने बड़ी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने चुनाव से पहले ही 50 प्रतिशत वोट शेयर का टारगेट रखा है। पिछली बार बीजेपी को राज्य में केवल 33.2% वोट मिले थे। इस लक्ष्य को हासिल करने में विफल रहने पर विपक्ष 20 से 28 सीटों तक सिमट सकता है। असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं। पीएम मोदी और अमित शाह ने बढ़ाया चुनावी उत्साह पूर्वोत्तर के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन ने राज्य में चुनावी माहौल और तेज कर दिया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी और डीके शिवकुमार भी चुनावी सरगर्मी बढ़ाने के लिए असम पहुंच चुके हैं। भूपेन बोरा की बीजेपी में एंट्री असम प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व प्रमुख भूपेन बो...
सचिन पायलट बन सकते हैं गुजरात के प्रभारी, राजनीतिक हलकों में तेज़ी से उभरा नाम
Gujarat, Politics, State

सचिन पायलट बन सकते हैं गुजरात के प्रभारी, राजनीतिक हलकों में तेज़ी से उभरा नाम

अहमदाबाद: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को कांग्रेस नेतृत्व गुजरात का प्रभारी बनाने पर विचार कर रहा है। पार्टी की योजना है कि युवा और लोकप्रिय चेहरे के जरिए राज्य में कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिले। वर्तमान में गुजरात कांग्रेस का प्रभारी मुकुल वासनिक हैं, जो राज्यसभा के सदस्य भी हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा उस समय तेज हुई है जब गुजरात कांग्रेस के शीर्ष नेता हाल ही में दिल्ली दौरे पर गए थे। गुजरात में पार्टी का संगठनात्मक काम वर्तमान में अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में नेता विधायक दल डॉ. तुषार चौधरी देख रहे हैं। पहले भी राजस्थान के नेता रहे प्रभारी इतिहास में राजस्थान के नेताओं ने गुजरात का प्रभारी पद संभाला है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके करीबी रघु शर्मा इस जिम्मेदारी को पहले निभा चुके हैं। 2017 में जब कांग्रेस ने बीजेपी को केवल 99 सीटों पर रोका था...