कौन हैं आर सी चौधरी, जिन्होंने MPLADS फंड पर BJP को घेरा, छाप डाली पूरी लिस्ट
राजस्थान में एमपीएलएडीएस (MPLADS) फंड को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय द्वारा राजस्थान कांग्रेस के तीन सांसदों पर आरोप लगाने के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी ने बीजेपी को इस मुद्दे पर जवाब देते हुए फंड के इस्तेमाल से संबंधित बीजेपी सांसदों की पूरी लिस्ट पोस्ट कर दी है।
बीजेपी पर हमला
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि राजस्थान से चुने गए तीन कांग्रेसी सांसद अपने उच्चाधिकारियों को खुश करने के लिए एमपीएलएडीएस फंड से बाहरी राज्यों में विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने इसे राजस्थान की जनता के साथ धोखा करार दिया था। इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी ने बीजेपी की दोगली राजनीति का खुलासा करते हुए कहा कि भाजपा के कई सांसदों ने भी बाहरी राज्यों में फंड से विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंन...









