SIR के बाद मेरठ में वोटर लिस्ट से कटे 6.65 लाख लोगों के नाम, पूरी सूची ऑनलाइन उपलब्ध
मेरठ: विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बाद मेरठ जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 6,65,647 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इनमें मृतक, स्थानांतरित, लंबे समय से अनुपस्थित या डुप्लीकेट (एएसडी) श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।
ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को:
जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम डॉ. वी.के. सिंह ने बताया कि SIR के दौरान जुटाए गए आंकड़ों का सत्यापन पूरा होने के बाद एएसडी मतदाताओं की अंतिम सूची तैयार कर जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को होगा, जिसमें सभी अद्यतन मतदाता विवरण शामिल होंगे।
मेरठ में कुल मतदाता संख्या:
मेरठ जिले में कुल 26,99,820 मतदाता पंजीकृत हैं। विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया गया। जिन मतदाताओं के SIR फॉर...









